22.5 C
London
Monday, June 1, 2026
Homeराजनीतिदिल्लीः AAP के 15 पार्षद पार्टी से होंगे अलग, एमसीडी में बनाएंगे...

दिल्लीः AAP के 15 पार्षद पार्टी से होंगे अलग, एमसीडी में बनाएंगे थर्ड फ्रंट; मुकेश गोयल होंगे नेता

Published on

नई दिल्लीः

दिल्ली नगर निगम (MCD) में अब थर्ड फ्रंट बनेगा। आम आदमी पार्टी से करीब 15 पार्षद अलग होकर अपना थर्ड फ्रंट बनाएंगे। नया दल इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के नाम से बनेगा जिसके नेता मुकेश गोयल होंगे।आम आदमी पार्टी से अलग होने वाले पार्षदों ने जारी बयान में कहा, ‘हम सभी निगम पार्षद दिल्ली नगर निगम में वर्ष 2022 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते थे। लेकिन 2022 में दिल्ली नगर निगम में सत्ता में आने के बावजूद पार्टी का शीर्ष नेतृत्व दिल्ली नगर निगम को सुचारू रूप से चलाने में असमर्थ रहा। शीर्ष नेतृत्व का निगम पार्षदों के साथ कोर्डिनेशन बिल्कुल शून्य है जिसके कारण पार्टी विपक्ष में आ गई।’ आम आदमी पार्टी का दामन छोड़ने वाले पार्षदों की लिस्ट देख सकते हैं…

क्रम संख्या नाम वार्ड संख्या
1 दिनेश कुमार 02
2 हिमानी जैन 153
3 रुनाक्षी शर्मा 88
4 उषा शर्मा 72
5 अशोक पंवार 109
6 राखी यादव 108
7 साहिब कुमार 107
8 राजेश कुमार लाडी 99
9 मनीषा कालरा 33
10 सुमानी अनिल 22
11 अशोक कुमार पांडे 109
12 मुकेश कुमार गोयल 15
13 देवेंद्र कुमार 196
14 हेमचंद गोयल 181
15 रानी खेड़ा 33

पिछले ही महीने दिल्ली नगर निगम में चुनाव हुए थे, जिसमें बीजेपी ने बाजी मार थी। बीजेपी के पार्षद राजा इकबाल सिंह दिल्ली के नए मेयर बने।मेयर चुनाव में उन्हें 133 वोट मिले, वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार मनदीप को सिर्फ आठ वोट मिले। आम आदमी पार्टी ने मेयर चुनाव का बहिष्कार किया था और अपना उम्मीदवार भी नहीं बनाया।

बीजेपी दो साल बाद एक बार फिर से एमसीडी की सत्ता पर कब्जा जमाने में कामयाब रही। बीजेपी ने राजा इकबाल सिंह को मेयर पद के लिए उम्मीदवार बनाया था। चुनाव जीतने से पहले उन्होंने कहा कि दिल्लीवासियों ने उनकी पार्टी को शहर की समस्याओं को ठीक करने की जिम्मेदारी सौंपी है। सिंह ने कहा कि महापौर चुने जाने के बाद स्थायी समितियों के चुनाव तुरंत कराए जाएंगे।

Latest articles

कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 53.50 रुपए तक महंगा, 5 किलो के फ्री ट्रेड वाले LPG सिलेंडर के दाम ₹11 बढ़े

नई दिल्ली। कॉमर्शियल सिलेंडर 1 जून से 53.50 रुपए तक महंगा हो गया है।...

नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। नौतपा का नाम आते ही भीषण गर्मी और लू का ख्याल आता है,...

भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया ‘नकारा’

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में पुराने नेताओं और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक खेमे के बीच...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...