12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली: बारिश के बाद जलभराव पर BJP-AAP में तू तू-मैं मैं, एक-दूसरे...

दिल्ली: बारिश के बाद जलभराव पर BJP-AAP में तू तू-मैं मैं, एक-दूसरे पर लगाए आरोप

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में गुरुवार देर रात और शुक्रवार सुबह हुई भारी बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है. मॉनसून की पहली बारिश में ही राष्ट्रीय राजधानी की सड़के पानी से लबालब भर गईं. दिल्ली में स्थिति कई मंत्रियों और नेताओं के घरों में भी बारिश का पानी भर गया है. जलभराव को लेकर अब राजनीति भी शुरू हो गई है, जहां बीजेपी और एमसीडी की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी एक-दूसरे पर आरोप मढ़ रही है.

मानसून की पहली बारिश में तालाब बनी दिल्ली की सड़कों पर जलभराव को लेकर बीजेपी ने आप सरकार का घेराव करना शुरू कर दिया है. बीजेपी नेता दिल्ली सरकार से नाले और सीवर की सफाई को लेकर सवाल पूछ रहे हैं. आप पर निशाना साधते हुए दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने बयान जारी कर कहा कि आज दिल्ली जलमग्न हो गई है. लोग वीडियो भेज कर बीजेपी से मदद मांग रहे हैं और आप के विधायक लापता है.

इस्तीफा दें आतिशी: बीजेपी नेता
उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी और जल बोर्ड की मंत्री आतिशी के पूरे इलाके में बुरा हाल है. दिल्ली के हर इलाके में पानी ही पानी है. आतिशी ने चार दिन उपवास किया और चार दिन से आराम कर रही हैं. उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए. वहीं, बीजेपी नेताओं के आरोपों पर पलटवार करते हुए आप नेता और विधायक कुलदीप कुमार ने ट्विटर पर लिखा, जनता के बीच सभी अधिकारियों के साथ 11 बजे कल्याणपुरी और 12 बजे मयूर विहार फेज -3 में भारी बारिश के कारण हुए जल भराव की जगह पर उपस्थित रहूंगा.

पिछली बार के मुकाबले बेहतर है स्थिति: महापौर
जलभराव पर दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा, “पिछली बार के मुकाबले स्थिति काफी बेहतर है. एक तरह से यह मॉनसून की पहली बारिश है. आज ऐसे सभी बिंदुओं की पहचान कर ली गई है. सभी विभाग और अधिकारी जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं और जलभराव से प्रभावित सभी स्थानों पर काम चल रहा है. आज के बाद दिल्ली के लोगों को ऐसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ेगा.

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली के साथ-साथ नगर निगम में भी सत्ता है. दिल्ली नगर निगम की मेयर ने दावा किया था कि इस बार जलभराव से निपटने के लिए काफी इंतजाम किए गए हैं. हालांकि, दिल्ली की PWD और एमसीडी की सड़कों पर भारी जल भराव नजर आ रहा है.

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...