28 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली: MCD वार्ड कमेटी के चुनाव में BJP ने मारी बाजी, AAP...

दिल्ली: MCD वार्ड कमेटी के चुनाव में BJP ने मारी बाजी, AAP रह गई पीछे, जानिए रिजल्ट

Published on

नई दिल्ली

गहमा-गहमी के बीच बुधवार दिल्ली नगर निगम(MCD) वार्ड कमेटी के चुनाव हुए। आम आदमी पार्टी और बीजेपी दोनों ही दलों की ओर से जमकर शक्ति प्रदर्शन किया गया। दिल्ली नगर निगम के 12 जोन के चुनाव हुए और सभी के नतीजे सामने आ गए हैं। इस चुनाव में बीजेपी ने AAP पर बढ़त हासिल की है। बुधवार को हुए चुनाव में 12 जोन में से 7 पर BJP ने जीत हासिल की है वहीं 5 जोन में AAP ने जीत हासिल की है।

दिल्ली नगर निगम (MCD) की दिल्ली वार्ड समिति के लिए चुनाव एमसीडी मुख्यालय में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुए। साल 2022 में एमसीडी के एकीकरण के बाद काफी समय से लंबित चुनाव पहली बार हुए। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच राजनीतिक गतिरोध के कारण चुनाव नहीं हो सका था और मामला अदालत में भी गया।

AAP का बहुमत आया है। सारा सरकारी तंत्र भारतीय जनता पार्टी के साथ मिला हुआ है। यह कहने की जरूरत नहीं है। ऐसा पहली बार हुआ है कि नॉमिनेशन भरने के लिए केवल एक दिन का समय दिया गया, जबकि पहले एक सप्ताह से ज्यादा का समय मिलता था।
नेता सदन मुकेश गोयल

इस चुनाव में पार्षद 12 क्षेत्रीय स्तर की वार्ड समितियों में से 10 के लिए एक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष और एमसीडी की सबसे बड़ी निर्णय लेने वाली संस्था स्थायी समिति में एक-एक सदस्य को चुनने के वास्ते वोटिंग हुई। नगर निगम में हुए चुनाव के ये नतीजे काफी अहम हैं क्योंकि इससे एमसडी की प्रभावशाली स्टैंडिंग कमेटी के स्ट्रक्चर में बदलाव होगा। यह कमेटी कई अहम मामलों को देखती है।

आम आदमी पार्टी झूठ बोलने में माहिर और लोकतंत्र विरोधी है। आम आदमी पार्टी ने पूरे दो वर्षों के अंदर सत्ता के केंद्रीकरण का दुरुपयोग किया है। 12 वार्ड में कमेटी के सदस्य होने के बावजूद कोई काम नहीं हुआ है। दिल्ली की मेयर ने नगर निगम को शर्मसार किया है।
योगेंद्र चंदोलिया,बीजेपी सांसद

केशव पुरम से उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करने वाले भाजपा उम्मीदवार सुशील जोंटी ने कहा कि दिल्ली में विकास थम गया है क्योंकि महापौर और आम आदमी पार्टी जिम्मेदारियां साझा नहीं कर रहे हैं। इस चुनाव से दिल्ली की प्रगति में तेजी आएगी। चुनाव काफी समय से लंबित था।

जोन के हिसाब से देखें रिजल्ट-
1 करोल बाग- AAP
2 नजफगढ़ – बीजेपी
3 रोहिणी- AAP
4 शाहदरा साउथ- बीजेपी
5 वेस्ट जोन- AAP
6 शाहदरा नॉर्थ- बीजेपी
7 साउथ जोन- AAP
8 सिविल लाइन- बीजेपी
9 सेंट्रल- बीजेपी
10 सिटी -AAP
11 केशवपुरम-बीजेपी
12 नरेला-बीजेपी

Latest articles

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...