17.6 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली चुनाव: कांग्रेस ने लॉन्च की दूसरी गारंटी, 25 लाख के हेल्थ...

दिल्ली चुनाव: कांग्रेस ने लॉन्च की दूसरी गारंटी, 25 लाख के हेल्थ इंश्योरेंस का वादा

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में अगले महीने यानी फरवरी में विधानसभा चुनाव होने वाला है. ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपने-अपने स्तर पर लोक लुभावन वादे करने शुरू कर दिए हैं. अब कांग्रेस पार्टी ने दिल्लीवासियों के लिए ‘जीवन रक्षा योजना’ लॉन्च की है. इसके तहत दिल्ली के सभी नागरिकों को 25 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस मिलेगा यानी 25 लाख रुपए तक का फ्री इलाज होगा. इससे पहले कांग्रेस ने महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया था. पार्टी ने महिलाओं के लिए ‘प्यारी दीदी योजना’ शुरू करने की बात कही थी. इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे.

‘सत्ता में आते ही…’
कांग्रेस नेता और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने ‘प्यारी दीदी योजना’ का ऐलान करते हुए कहा था कि अगर कांग्रेस दिल्ली की सत्ता में आती है, तो पार्टी हर महीने महिलाओं को 2500 रुपये की आर्थिक सहायता देगी. शिवकुमार ने आश्वासन देते हुए कहा कि पार्टी की पहली कैबिनेट मीटिंग में इस योजना को मंजूरी दी जाएगी. इसी तरह की योजना सफल रूप से कर्नाटक में भी चल रही है

पार्टी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि यह स्कीम दिल्ली की महिलाओं के लिए बड़ी सौगात है. जिस तरह कर्नाटक में वादा निभाया उसी तरह दिल्ली में भी वादा निभाएंगे. सरकार बनने पर दिल्ली की हर ‘प्यारी दीदी’ के खाते में 2500 रुपये प्रतिमाह आएंगे..

शिवकुमार ने कहा, “कर्नाटक में महिलाओं को योजना का लाभ मिल रहा है. दिल्ली में सत्ता में आएगी तो पहली कैबिनेट में यह योजना लागू करेंगे. मैं यहां कर्नाटक मॉडल की तरह प्यारी दीदी योजना की घोषणा करने आया हूं. मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र में हमारी योजना को बीजेपी कॉपी कर रही है.”बता दें कि इससे पहले आम आदमी पार्टी ने भी महिला सम्मान योजना के तहत महिलाओं को चुनाव जीतने पर 2100 रुपये देने का वादा किया था. इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.

Latest articles

कोचिंग में फायरिंग मामले में पुलिस खान सर की तलाश में; गंभीर आरोपों में FIR दर्ज

पटना। पटना में पिछले दिनों खान सर की कोचिंग पर हुए फायरिंग मामले में...

मानसून से पहले मौसम में बदलाव; तेज़ तूफ़ान और बारिश से राज्य भर में तापमान गिरा; 45 ज़िलों के लिए अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून भले अभी नहीं पहुंचा हो, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियां पूरे...

​भेल को मिला अब तक का बड़ा ऑर्डर: प्रयागराज में ₹21,000 करोड़ से अधिक का पावर प्रोजेक्ट मिला

​भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की प्रतिष्ठित अग्रणी इंजीनियरिंग कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...