13.6 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली सरकार ने 100 दिन में किए टोटल 20 काम, CM रेखा...

दिल्ली सरकार ने 100 दिन में किए टोटल 20 काम, CM रेखा गुप्ता ने जारी किया रिपोर्ट कार्ड

Published on

नई दिल्ली:

दिल्ली में BJP की नई सरकार बने 100 दिन पूरे हो गए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इन 100 दिनों में किए गए काम का वर्क रिपोर्ट कार्ड जारी कर दिया है। इस रिपोर्ट कार्ड में टोटल 20 काम गिनवाए गए हैं। इन प्रमुख कामों में सड़कों की सफाई, यमुना की सफाई से लेकर स्कूल फीस विनियमन विधेयक बताए गए हैं। बता दें कि BJP सरकार बनने के बाद पार्टी नेतृत्व ने तुरंत काम शुरू कर दिया था। मुख्य सचिव को 100 दिन का प्लान बनाने का आदेश दिया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनकी टीम ने शपथ लेते ही कामकाज संभाल लिया था।

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार के वर्क रिपोर्ट कार्ड में क्या-क्या है?

  • हर वर्ग के सपने होंगे पूरे, दिल्ली के इतिहास में पहली बार 1 लाख करोड़ का विशाल बजट पास
  • 3.1 लाख से अधिक आयुष्मान हेल्थ कार्ड जारी, अब दिल्लीवासी ₹10 लाख तक का मुफ्त इलाज पा सकते हैं
  • 1.41 लाख से ज्यादा आयुष्मान वय वंदना कार्ड दिये गये हैं, अब दिल्ली के 70 वर्ष से ऊपर के हर एक बुजुर्ग को ₹10 लाख तक का फ्री इलाज मिलने लगा है
  • दिल्ली की अच्छी सेहत के के लिए ₹12,826 करोड़ खर्च किए जाएंगे, इस राशि से 1139 आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनने जा रहे हैं और 300 डायलिसिस मशीनें भी लगने जा रही है
  • बजट में ₹5100 करोड़ अलग रख दिये गये हैं, जिससे महिलाओं के खातों में जल्द ही हर महीने ₹2500 आने लगेंगे
  • जल्द नये ‘सखी निवास’ छात्रावास बनेंगे
  • 775 वर्ल्ड क्लास ‘CM श्री स्कूल’, डिजिटल लाइब्रेरी, भाषा प्रयोगशालाएं बन रही हैं
  • 460 DEVI EV बसें आपको घर तक पहुंचा रही हैं, साल के अंत तक 2080 नई DEVI बसें चलेंगी
  • प्रदूषण हटाने के लिए 1000 स्मॉग-गन/स्प्रिंकलर तैयार है
  • अब कूड़े के पहाड़ पर से हर दिन 30,000 टन कूड़े को मिटाया जा रहा है
  • सरकारी बिल्डिंग्स, बाजार, सड़क की सफाई जोरों से चलने लगी
  • 1,167 GPS वाले टैंकर बिना देरी घर तक पहुंच रहे हैं, उन्हें आप मोबाइल से ट्रैक भी कर रहे होंगे
  • MOU हो चुके हैं साइन, यमुना विल बी फाडन. यमुना से 16 लाख मीट्रिक टन सिल्ट हटाई जा चुकी है दिल्ली की यमुना में जल्द ही फेरी और क्रूज़ दिखेगी
  • पहली बार हर जिले में जनता की शिकायतें सीधी सुनी जा रही हैं, ताकि नागरिक सशक्त फील करें
  • 4000 डार्क स्पॉट्स पर स्ट्रीट लाइट्स लगाई जा रही हैं, ताकि बेटियां सेफ फील करें
  • पहली बार दिल्ली में ‘डीट एक्शन प्लान’ लागू हुआ है
  • पहली बार दिल्ली की 2.3 लाख छतों पर सोलर का विस्तार होना शुरु
  • श्रमिकों के बढ़े हैं न्यूनतम वेतन, अब सिर्फ 5 रुपये में मिलेगा भोजन
  • पहली बार दिल्ली के स्कूलों में ‘स्कूल फीस रेगुलेशन बिल’ लागू
  • 1,63,000 बच्चों को फ्री ऑनलाइन NEET, JEE, CUET की कोचिंग दी गई

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि ⁠हमारा एक-एक दिन दिल्ली के लोगों के लिए है, ⁠विकसित दिल्ली और विकसित भारत के नाम पर हमें काम करना है। हमने एक ऐसी सरकार बनाई है, जो पूरी तरह से दिल्ली के नागरिकों के लिए समर्पित है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 37 जिलों में लू का अलर्ट, कई शहरों में तपिश से हाल बेहाल

भोपाल। मध्य प्रदेश में मई की गर्मी अब खतरनाक स्तर पर पहुंचती दिख रही...

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...