5 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर में तोड़फोड़... AAP मंत्री आतिशी ने BJP...

दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर में तोड़फोड़… AAP मंत्री आतिशी ने BJP पर लगाए आरोप

Published on

नई दिल्ली,

राजधानी दिल्ली में आप सरकार में मंत्री आतिशी ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया है कि दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर में बीजेपी ने तोड़-फोड़ की है. उनका कहना है कि South Delhi के पूर्व सांसद रमेश बिधुड़ी BJP के गुंडों को लेकर छतरपुर के दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर पहुंचे, इन्होंने वहां जमकर तोड़-फोड़ की. हमने इसका Video दिल्ली पुलिस को दे दिया है.

तोड़फोड़ का वीडियो भी आया सामने
बता दें कि, दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर का वीडियो भी सामने आया है. जल संकट के बीच लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और दिल्ली जलबोर्ड के दफ्तर में तोड़फोड़ हुई. प्रदर्शनकारी लोगों ने जल बोर्ड ऑफिस पर पथराव किया. पुलिस की मौजूदगी में ये सबकुछ हुआ. बता दें कि दिल्ली में पानी के संकट को लेकर सियासत तेज है और AAP सरकार बीजेपी और कांग्रेस के निशाने पर है.

टूटी पाई गई पानी की पाइपलाइन
प्रेस कॉन्फ्फ्रेंस में आतिशी ने कहा कि, BJP की साज़िश का दूसरा कदम ये है कि जितना भी पानी दिल्ली के Water Treatment Plant उत्पादित करते हैं, उतना पानी पाइपलाइन के जरिए आगे भेजा जाता है. अब इन पाइपलाइन्स को नुकसान पहुंचाया जा रहा है. BJP के नेता कैसे टूटी पाइपलाइन के आगे पहुंच जाते हैं. फोटो क्लिक कराते हैं. कल दक्षिणी दिल्ली को पानी पहुंचाने वाली पाइपलाइन जो सोनिया विहार से दक्षिणी दिल्ली को पानी देती है, वह टूटी हुई पाई गई.

BJP कर रही दिल्ली वालों को परेशानः आतिशी
उन्होंने सवाल उठाया कि, इस पाइपलाइन को जानबूझकर तोड़ा गया? यह खुद तो हुआ नहीं होगा. यह भी साजिश का एक हिस्सा है. दिल्ली इस समय भीषण गर्मी का सामना कर रही है. इस मुश्किल समय में भी BJP ने दिल्ली वालों को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. BJP दिल्ली वालों के खिलाफ साजिश रच रही है. इस साज़िश के तीन हिस्से हैं. जिसमें पहला हिस्सा हरियाणा की BJP सरकार से दिल्ली के हक का पानी रुकवाना है, जिस वजह से वज़ीराबाद Water Treatment Plant पर एक बूंद पानी नहीं बचा है.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...