9.5 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली शराब घोटाला: CBI ने 8 आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी...

दिल्ली शराब घोटाला: CBI ने 8 आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया

Published on

नई दिल्ली

सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में दर्ज FIR में नामजद 8 निजी व्यक्तियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आबकारी विभाग के 3 पूर्व अधिकारियों सहित एफआईआर में नामजद 4 लोक सेवकों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी नहीं किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई को अब तक लोक सेवकों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की आवश्यकता महसूस नहीं हुई है, क्योंकि वे सरकार को सूचित किए बिना देश नहीं छोड़ सकते।

एजेंसी ने एफआईआर में कुल 9 निजी व्यक्तियों को आरोपी बनाया है, जिनमें मनोरंजन एवं इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ‘ओनली मच लाउडर’ के पूर्व सीईओ विजय नायर, ‘पर्नोड रिकार्ड’ के पूर्व कर्मचारी मनोज राय; ‘ब्रिंडको स्पिरिट्स’ के मालिक अमनदीप ढाल; ‘इंडोस्पिरिट’ के एमडी समीर महेंद्रू और हैदराबाद के अरुण रामचंद्र पिल्लई शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मनोज राय के खिलाफ अब तक कोई लुक आउट सर्कुलर जारी नहीं किया गया है।

सिसोदिया ने किया था लुकआउट नोटिस जारी करने का दावा
इससे पहले सिसोदिया ने दावा किया कि सीबीआई ने आबकारी नीति मामले में उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। उन्होंने इस कदम को नौटंकी करार दिया। सिसोदिया के 3 करीबी सहयोगियों को भी एफआईआर में आरोपी के रूप में नामजद किया गया है। इनमें गुड़गांव में बडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक अमित अरोड़ा, दिनेश अरोड़ा और अर्जुन पांडे शामिल हैं। सिसोदिया आबकारी नीति के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं के संबंध में सीबीआई द्वारा दर्ज प्राथमिकी में नामजद 15 लोगों में शामिल हैं। सीबीआई ने शुक्रवार को इस मामले की जांच के सिलसिले में सिसोदिया के घर समेत 31 ठिकानों पर छापेमारी की थी।

Latest articles

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...