10.7 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराजनीतिफिर से आई दिल्ली के मेयर चुनाव की तारीख, केजरीवाल के प्रस्ताव...

फिर से आई दिल्ली के मेयर चुनाव की तारीख, केजरीवाल के प्रस्ताव को LG की हरी झंडी

Published on

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली के मेयर चुनाव को लेकर फिर से नई तारीख सामने आ गई है। बुधवार को चुनाव कराया जाएगा। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने उप राज्यपाल के पास चुनाव को लेकर प्रस्ताव भेजा था। LG ने उसे मंजूरी दे दी है। इससे पहले शुक्रवार को आम आदमी पार्टी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली थी। कोर्ट ने कहा था कि मेयर चुनाव में राज्यपाल द्वारा मनोनीत 10 पार्षद (एल्डरमैन) वोट नहीं करेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि हम एमसीडी और एलजी की ये दलील नहीं मान रहे कि पहली मीटिंग में मनोनीत पार्षद वोट कर सकते हैं। मेयर के चुनाव के लिए पहली मीटिंग के लिए 24 घंटे में नोटिस जारी किया जाए। नोटिस में मेयर चुनाव और अन्य चुनाव की तारीख बताई जाए।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया लोकतंत्र की जीत
आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली मेयर चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को ‘लोकतंत्र की जीत’ बताया है। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया था कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश यह साबित करता है कि उपराज्यपाल और भाजपा दोनों ‘अवैध और असंवैधानिक आदेश’ पारित कर रहे थे।

दो महीने में नगर निकाय सदन के लगातार तीसरे स्थगन के बाद आम आदमी पार्टी और उनकी मेयर उम्मीदवार शैली ओबेरॉय ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था। याचिकाकर्ताओं ने कहा कि प्रोटेम स्पीकर इस बात पर जोर दे रहे थे कि मनोनीत सदस्यों को वोट देने दिया जाए।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश का स्वागत: बीजेपी प्रवक्ता
बीजेपी प्रवक्ता हरीश खुराना ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के आदेश का स्वागत करते हैं। हम भी चाहते थे कि चुनाव हो, लेकिन यह आम आदमी पार्टी थी जो पिछले तीन मौकों से इसमें देरी कर रही थी। हम इस फैसले से खुश हैं और मेयर का चुनाव भी चाहते हैं, ताकि एमसीडी को मेयर मिले और शहर में नागरिक कार्य आगे बढ़े।

दिसंबर में हुए एमसीडी चुनावों में आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की थी। उसने 134 वार्डों में जीत हासिल की और निकाय में भाजपा के 15 साल के शासन को समाप्त कर दिया। बीजेपी ने 104 वार्ड जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि कांग्रेस ने नौ सीटें जीतीं। हालांकि एमसीडी के सदन में कई बार हंगामों के कारण मेयर का चुनाव नहीं हो पाया था। जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ के साथ वैश्विक विनिर्माण हब बनेगा भारत — एचडी कुमारस्वामी

संसद भवन में आयोजित भारी उद्योग मंत्रालय की सलाहकार समिति की महत्वपूर्ण बैठक में...