11.3 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली की पहली ट्रांसजेंडर पार्षद बॉबी ने तोड़ा ‘आप’ से रिश्ता, थामा...

दिल्ली की पहली ट्रांसजेंडर पार्षद बॉबी ने तोड़ा ‘आप’ से रिश्ता, थामा इस पार्टी का दामन

Published on

नई दिल्ली

आम आदमी पार्टी से पार्षदों का लगातार मोहभंग होता जा रहा है। इसी बीच, दिल्ली में आप की एक मात्र ट्रांसजेंडर पार्षद बॉबी ने भी पार्टी से रिश्ता तोड़कर 15 नाराज पार्षदों के साथ इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी का दामन थाम लिया है। उन्होंने ‘आप’ छोड़ने के पीछे की वजह बताते हुए कहा कि सदन में हमारी सुनी नहीं जाती है। हमें जनता से जुड़े मुद्दे रखने का पर्याप्त समय नहीं दिया जाता है। अब ऐसे में हम जनता के बीच कौन-सा मुंह लेकर जाएंगे।

पार्षद बॉबी ने क्यों लिया ये फैसला
पार्षद बॉबी ने कहा कि हमने जनता से वादा किया था कि जब हम पार्षद बन जाएंगे, तो उनके सभी काम करेंगे। हम सीवर को ठीक करने के लिए काम करेंगे। पार्कों का सुंदरीकरण करेंगे। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि क्षेत्र की जनता को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हो। लेकिन, हमें इन सभी कामों के लिए कोई बजट नहीं दिया गया। ऐसी स्थिति में यह सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर हम इन कामों को कैसे करेंगे। बिल्कुल स्पष्ट है कि ऐसे में हम जनता के हित में कोई भी काम नहीं कर पाएंगे।

इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी का दामन थामा
बॉबी ने आगे कहा कि अगर हमें बजट मिलता, तो निश्चित रूप से हम जनता के लिए काम कर पाते। लेकिन, हमें इस तरह की कोई भी सुविधा आम आदमी पार्टी में रहते हुए नहीं मिली है। इसी देखते हुए हमने इस पार्टी को छोड़ दिया और इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी का दामन थाम लिया। उन्होंने आगे कहा कि हम इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी में रहते हुए नि:संदेह जनता से जो भी वादे किए थे, उसे हर कीमत पर पूरा करेंगे। जनता के हितों के साथ हम किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे।

2022 के नगर निगम चुनाव में बॉबी ने दर्ज की जीत
2022 के नगर निगम चुनाव में बॉबी ने जीत हासिल कर दिल्ली की पहली ट्रांसजेंडर पार्षद बनने में सफलता हासिल की थी। लेकिन, कुछ दिनों बाद ही खबरें आने लगी कि उनकी पार्टी से कई मुद्दों को लेकर नाराजगी है, लेकिन कभी भी इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी। अब जिस तरह उन्होंने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देकर इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी का दामन थाम लिया है, उससे उनकी आम आदमी पार्टी से नाराजगी की पुष्टि हो चुकी है।

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...