14.7 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराजनीतिपाकिस्तान को ना दें सैन्य हथियार और तकनीक... नीदरलैंड्स के रक्षा मंत्री...

पाकिस्तान को ना दें सैन्य हथियार और तकनीक… नीदरलैंड्स के रक्षा मंत्री से बोले राजनाथ

Published on

नई दिल्ली

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नीदरलैंड्स से कहा कि वे पाकिस्तान को सैन्य उपकरण और तकनीक ना दें क्योंकि ये रीजनल सिक्योरिटी के लिए खतरा है। राजनाथ सिंह ने नीदरलैंड के रक्षा मंत्री से बात करते हुए पाकिस्तान को आतंक का प्रायोजक करार दिया। नीदरलैंड्स के रक्षा मंत्री रुबेन बर्कलमैन्स भारत दौरे पर आए हैं और उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की।

नीदरलैंड के रक्षा मंत्री से मिले राजनाथ
सूत्रों के मुताबिक राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान लगातार आतंकवाद को सपोर्ट कर रहा है और आतंकवाद का प्रायोजक है। इसलिए हम अपने सभी मित्र देशों से उम्मीद करते हैं कि वे पाकिस्तान को सैन्य उपकरण ना दें। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को हथियार देने से क्षेत्र (रीजन)में अस्थिरता बढ़ती है।

पाकिस्तान को लेकर कही ये बात
राजनाथ सिंह ने नीदरलैंड्स के रक्षा मंत्री से कहा कि पिछले कुछ वक्त में हमारी नजर में इस तरह के कुछ केस आए भी हैं। सूत्रों के मुताबिक राजनाथ सिंह ने उन्हें कुछ केस की डिटेल भी दी। राजनाथ सिंह ने इसका भी जिक्र किया कि भारत दशकों से पाकिस्तान-प्रायोजित आतंकवाद का शिकार रहा है। सूत्रों के मुताबिक राजनाथ सिंह ने कहा कि हम अपने मित्र देशों से उम्मीद करते हैं कि वे रीजन की सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हु़ए पाकिस्तान को तकनीकी में मदद से परहेज करें।

भारत के शिपयार्ड को लेकर भी की बात
सूत्रों के मुताबिक राजनाथ सिंह ने रुबेन बर्कलमैन्स से भारत के शिपयार्ड के बारे में भी बात की और उनकी खूबी और काबिलियत बताई। साथ ही कहा कि नीदरलैंड्स को भी भारत के शिपयार्ड का इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही कहा कि नीदरलैंड्स को अपनी सप्लाई चेन में भारत की कंपनियों को भी शामिल करना चाहिए।

Latest articles

भोपाल में आज सजेगा बाबा खाटू श्याम का भव्य दरबार, सुप्रसिद्ध भजन गायक बिखेरेंगे सुरों का जादू

भोपाल। राजधानी भोपाल में खाटू श्याम बाबा के भक्तों के लिए एक भव्य और...

रक्षाबंधन से पहले शुरू होगी ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’, आदिवासी व दूरस्थ क्षेत्रों में सफर होगा आसान : सीएम

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को एक बड़ा ऐलान...

उज्जैन: हाथ-ठेला व्यापारियों ने लगाया अवैध वसूली और प्रताड़ना का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

भोपाल। राजधानी और स्थानीय स्तर पर रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों के हितों की रक्षा करने वाले...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...