21.8 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeराजनीतिईडी ने सोनिया को पूछताछ के लिए 25 जुलाई को दुबारा बुलाया,...

ईडी ने सोनिया को पूछताछ के लिए 25 जुलाई को दुबारा बुलाया, कांग्रेस ने कही यह बात

Published on

नई दिल्ली

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने समन जारी कर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को नेशनल हेराल्ड समाचार पत्र से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 25 जुलाई को दूसरे दौर की पूछताछ के लिए बुलाया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। कोविड-19 से उबर रहीं कांग्रेस नेता से गुरुवार को करीब दो घंटे पूछताछ की गई। अधिकारियों ने कहा कि सोनिया गांधी (75 वर्ष) से पूछताछ उनके अनुरोध पर रोक दी गई।

हालांकि, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि ईडी ने सोनिया गांधी से कहा कि उनसे अब और पूछताछ नहीं की जाएगी और अब वह जा सकती हैं। रमेश ने ट्वीट किया, ‘ईडी ने कहा हमारे पास कोई सवाल नहीं, आप जा सकती हैं, मगर सोनिया जी ने कहा कि आपके जितने सवाल हैं, पूछिए, मैं रात 8-9 बजे तक रुकने को तैयार हूं। मैं साफ कर दूं कि सोनिया जी ने पूछताछ खत्म करने का कोई निवेदन नहीं किया।’

रमेश के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें कोविड-19 संक्रमण हुआ था और दवा लेने की जरूरत है, इसलिए उन्हें पहले ही बता दिया जाए कि अगली बार किस समय उपस्थित होना है। रमेश ने कहा कि ईडी ने कहा कि गुरुवार या शुक्रवार को उनसे पूछताछ के लिए उसके पास कुछ नहीं था, इसके बाद सोनिया गांधी ने कहा कि वह सोमवार को उपस्थित होने को तैयार हैं। ईडी के एक अधिकारी ने कहा कि शुरू में सोनिया गांधी से 26 जुलाई को पूछताछ के लिए समन जारी किया गया था, बाद में उनके अनुरोध पर यह तिथि 25 जुलाई कर दी गई।

आगे भी पूछताछ के लिए तैयार हैं
कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि ‘नेशनल हेराल्ड’ अखबार से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुईं सोनिया गांधी जांच एजेंसी के अधिकारियों के कहने के बाद ईडी कार्यालय से लौटीं और आगे जब भी बुलाया जाएगा, वह पूछताछ के लिए तैयार हैं। इससे पहले, ईडी के सूत्रों ने कहा था कि सोनिया गांधी ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उन्हें जाने देने का अनुरोध किया, जिसे मान लिया गया। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, ‘‘यह बात बिल्कुल गलत है कि सोनिया जी ने आग्रह किया कि वह जाना चाहती हैं। सोनिया जी ने कहा कि वह रात में आठ-नौ बजे तक बैठने के लिए तैयार हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘सोनिया जी कानून के अनुसार पेश हुईं और वहां दो-ढाई घंटें रहीं। उसके बाद ईडी ने कहा कि हमें आपसे अब कुछ नहीं पूछना है, अब आप जा सकती हैं। सोनिया जी ने कहा कि आपके जो भी सवाल हैं वो पूछिए, मैं यहां आठ बजे, नौ बजे रात तक बैठने के लिए तैयार हूं। मैं कल भी आ सकती हूं, हालांकि मुझे दवाई लेना है, मुझे बता दीजिए कि आप एक-दो दिन मुझसे सवाल करेंगे। ईडी ने कहा कि अभी जरूरत नहीं है, कल भी जरूरत नहीं है।’

‘सोनिया गांधी किसी भी समय सवालों का जवाब देने के लिए तैयार’
रमेश के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अगर कुछ पूछना है तो वह सोमवार को ईडी के समक्ष पेश होने के लिए तैयार हैं। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि सोनिया गांधी किसी भी समय सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हैं।’’ ईडी ने ‘नेशनल हेराल्ड’ से जुड़े धनशोधन मामले में गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से दो घंटे तक पूछताछ की। जांच एजेंसी ने सोनिया गांधी के पुत्र और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से पिछले महीने पांच दिन में 50 घंटे से अधिक समय तक इसी मामले में पूछताछ की थी।

क्या है मामला
सोनिया, राहुल से पूछताछ की कार्रवाई पिछले साल के आखिर में ईडी द्वारा धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत एक नया मामला दर्ज करने के बाद शुरू की गई। इससे पहले, एक निचली अदालत ने 2013 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी द्वारा दायर एक निजी आपराधिक शिकायत के आधार पर ‘यंग इंडियन’ के खिलाफ आयकर विभाग की जांच का संज्ञान लिया था।

Latest articles

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...