6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराजनीति96 साल का इतिहास, 6 एकड़ में फैला परिसर... अंग्रेजों के बनाए...

96 साल का इतिहास, 6 एकड़ में फैला परिसर… अंग्रेजों के बनाए पुराने संसद भवन का क्या होगा?

Published on

नई दिल्ली,

नया संसद भवन बनकर तैयार हो गया है. प्रधानमंत्री मोदी 28 मई को इसका उदघाटन करेंगे. लेकिन सवाल ये है कि संसद भवन की पुरानी इमारत का क्या होगा. वह इमारत जहां से ढेरों कालजयी कानून पारित हुए, जहां से इतिहास रचा गया, जहां से नए राष्ट्र का निर्माण हुआ. नए संसद भवन के बाद उस पुरानी इमारत के भविष्य का क्या होगा?

आजाद भारत की पहली संसद से ही देश के संविधान को अस्तित्व में लाया गया था. सरकार का कहना है कि संसद भवन की समृद्ध विरासत का संरक्षण राष्ट्रीय महत्व का सवाल है. मूल रूप से पुरानी संसद भवन को काउंसिल हाउस कहा जाता है. इस इमारत में इम्पीरियल लेजिस्लेटिव काउंसिल थी और इसे भारत के लोकतंत्र की आत्मा माना जाता रहा है.

पुरानी संसद भवन को ब्रिटिश आर्किटेक्ट सर एडविन लुटियन्स और हर्बर्ट बेकर ने डिजाइन किया था. इस इमारत को तैयार करने में छह साल का समय लगा था. और यह इमारत 1927 में जाकर तैयार हुई थी.इस मौजूदा संसद भवन की इमारत में 1956 में दो और फ्लोर तैयार किए गए थे. 2006 में इस इमारत में संसद संग्रहालय भी तैयार किया गया, जहां देश की समृद्ध लोकतांत्रिक विरासत के 2500 सालों को दर्शाया गया.

क्या संसद भवन की पुरानी इमारत को ढहा दिया जाएगा?
मार्च 2021 में केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राज्यसभा में कहा था कि जब संसद की नई इमारत बनकर तैयार हो जाएगी, तो पुरानी इमारत की मरम्मत करनी होगी और वैकल्पिक तौर पर इसका इस्तेमाल करना होगा. लेकिन पुरानी संसद भवन का क्या इस्तेमाल किया जाएगा, इस पर कोई व्यापक विचार नहीं किया गया.

सरकार के मुताबिक, पुराने संसद भवन को ढहाया नहीं जाएगा. इसे संरक्षित रखा जाएगा क्योंकि यह देश की पुरातात्विक संपत्ति है. संसद से जुड़े कार्यक्रमों के आयोजन के लिए इस इमारत का इस्तेमाल किया जाएगा. 2022 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुरानी संसद भवन को संग्रहालय में तब्दील किया जा सकता है. यह सेंट्रल विस्टा के पुनर्विकास प्रोजेक्ट के तहत केंद्र सरकार की योजना है. संसद भवन को संग्रहालय में तब्दील होने के बाद विजिटर्स लोकसभा चैंबर में बैठ भी सकते हैं.

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा था कि नए संसद भवन के लिए अनुमानित रूप से 862 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे. बिमल पटेली अगुवाई में गुजरात की आर्किटेक्चर कंपनी एचसीपी डिजाइन्स को इस प्रोजेक्ट का डिजाइन कंसल्टेंट चुना गया था. संसद की पुरानी इमारत को काउंसिल हाउस के तौर इस्तेमाल किया गया था और बाद में संसद भवन के रूप में तब्दील किया गया. इसे कभी भी पूरी तरह से संसद के तौर पर डिजाइन नहीं किया गया था.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...