14.2 C
London
Thursday, June 4, 2026
HomeराजनीतिAAP के 8 विधायक बीजेपी के लिए कितने फायदेमंद? सीट दर सीट...

AAP के 8 विधायक बीजेपी के लिए कितने फायदेमंद? सीट दर सीट 2020 दिल्ली चुनाव के रिपोर्ट कार्ड से समझिए

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग होगी। इससे ठीक 4 दिन पहले पहले आम आदमी पार्टी (AAP) से शुक्रवार को इस्तीफा देने वाले 8 विधायक शनिवार को बीजेपी में शामिल हो गए हैं। जिन विधानसभा सीटों के 8 विधायक बीजेपी में शामिल हुए हैं, उन सीटों पर साल 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की हालत पतली थी। ऐसे में बीजेपी को उम्मीद है कि आप के 8 विधायकों के बीजेपी में शामिल होने से 2025 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी का जनाधार मजबूत होगा।

AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल होने वाले विधायकों में गिरीश सोनी (मादीपुर), भावना गौड़ (पालम), मदन लाल (कस्तूरबा नगर), पवन शर्मा (आदर्श नगर), राजेश ऋषि (जनकपुरी), बीएस जून (बिजवासन), रोहित मेहरौलिया (त्रिलोकपुरी) और नरेश यादव (महरौली) शामिल हैं। इसके साथ ही पूर्व विधायक विजेंद्र गर्ग, निगम पार्षद अजय राय व सुनील चड्डा ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। दिलचस्प बात यह है कि इस बार आप ने इनमें से किसी को भी चुनावी टिकट नहीं दिया था।

2020 में इन 8 सीटों पर कितने वोटों के अंतर से हारी थी बीजेपी
  • मादीपुर विधानसभा सीट पर AAP के गिरीश सोनी ने 64,440 वोट से जीत हासिल की थी। बीजेपी के कैलाश सांकला को 41,721 वोट मिले थे। कांग्रेस के जय प्रकाश पंवार को 6,788 वोट मिले थे।
  • पालम विधानसभा सीट पर AAP की भावना गौड़ को 92,775 वोट से जीत मिली थी। बीजेपी के विजय पंडित को 60,010 वोट मिले थे। वहीं तीसरे नंबर पर बसपा की गीता को 786 वोट मिले थे।
  • कस्तूरबा नगर विधानसभा सीट पर आप के मदन लाल को 37,100 वोट मिले थे। बीजेपी के रविंदर चौधरी को 33,935 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस के अभिषेक दत्त को 19,648 वोट मिले थे।
  • आदर्श नगर विधानसभा सीट पर आप के पवन शर्मा को 46,892 वोट से जीत मिली थी। बीजेपी के राज कुमार भाटिया को 45,303 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस के मुकेश कुमार गोयल को 10,014 वोट मिले थे
  • जनकपुरी सीट पर आप के राजेश ऋषि को 67,968 वोट मिले थे। बीजेपी के आशीष सूद को 53,051 वोट मिले थे। कांग्रेस की राधिका खेड़ा को 2,084 वोट मिले थे।
  • बिजवासन विधानसभा क्षेत्र से आप के भूपिंदर सिंह जून को 57,271 वोट मिले थे। बीजेपी के सत प्रकाश राणा को 56,518 वोट मिले थे। कांग्रेस के प्रवीण राणा को 5,937 वोट मिले थे।
  • त्रिलोकपुरी विधानसभा सीट पर आप के रोहित कुमार महरौलिया को 69,947 वोट मिले थे।
  • बीजेपी की किरण को 57,461 वोट मिले थे। कांग्रेस के विजय कुमार को 3,262 वोट मिले थे।
  • महरौली विधानसभा सीट पर आप के नरेश यादव को 62,417 वोट मिले थे। भाजपा की कुसुम खत्री को 44,256 वोट मिले थे। कांग्रेस के ए ए महेंद्र चौधरी को 6,952 वोट मिले थे।

केजरीवाल को पत्र लिखकर इस्तीफा दिया
सभी ने आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और स्पीकर को पत्र लिखकर विधानसभा की सदस्यता भी छोड़ दी थी। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को नतीजे आएंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आप, बीजेपी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है।

Latest articles

जनसुनवाई में बुजुर्ग पिता की गुहार: ‘बेटी को दिलाई नौकरी, अब उसी ने घर से निकाला

भोपाल। कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान मंगलवार को कुल 188 आवेदन प्राप्त हुए।...

नारियल खेड़ा चौराहे पर पुलिसकर्मियों से अभद्रता, भीड़ ने घेरकर आरोपी को छुड़ाया

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नारियल खेड़ा चौराहे पर मंगलवार देर...

ईडी की बड़ी कार्रवाई: पूर्व ईएनसी गोविंद मेहरा और आबकारी अधिकारी भदौरिया की 85.45 करोड़ की संपत्ति कुर्क

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मप्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी डिजिटल और...

एम्स भोपाल में दुर्लभ सर्जरी सफल, एक ही ऑपरेशन में दो अलग-अलग कैंसर को किया खत्म

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के डॉक्टरों ने जटिल कैंसर उपचार के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...