33.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराजनीति'बाबा साहेब अंबेडकर का ऋणी हूं', जेल से बाहर आने पर बोले...

‘बाबा साहेब अंबेडकर का ऋणी हूं’, जेल से बाहर आने पर बोले मनीष सिसोदिया

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता मनीष सिसोदिया को 17 महीने बाद जमानत मिल गई. सुप्रीम कोर्ट ने ईडी और सीबीआई की दलीलों को खारिज कर दिया और सिसोदिया को जमानत दे दी. इसके बाद शुक्रवार शाम को तिहाड़ जेल से बाहर आ गए. सिसोदिया को बेल मिलते ही आम आदमी पार्टी ने ढोल बजाकर जश्न मनाया. जेल से बाहर आने पर पार्टी के खुश समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने सिसोदिया को अपने कंधों पर उठा लिया और जिंदाबाद के नारे लगाए.

आप कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल के भी समर्थन में “जेल के ताले टूटेंगे, केजरीवाल जी छूटेंगे” के नारे लगाए. जेल से बाहर आने पर सिसोदिया ने मैरून रंग की शर्ट पहनी थी. पार्टी नेता आतिशी, संजय सिंह और दुर्गेश पाठक भी उनके साथ थे. वे सभी बारिश में छाते पकड़े खड़े थे और सिसोदिया के बाहर आने का इंतजार कर रहे थे.

जेल से बाहर आने पर सिसोदिया ने कहा, “जबसे ऑर्डर आया, समझ नहीं पा रहा कि बाबा साहब का कर्ज कैसे उतारूंगा. आपके प्यार और भगवान के आशीर्वाद के बदौलत बाहर आया. तानाशाही से विपक्ष के नेताओं को जेल में डाला, संविधान ने बचाया. इस आदेश के बाद मैं बाबा साहेब अंबेडकर का ऋणी महसूस कर रहा हूं. आज इस संविधान की ताकत से मुझे बेल मिली. हमने संविधान के माध्यम से इस कानूनी लड़ाई को तार्किक अंत तक पहुंचाया है.”

‘संविधान की ताकत से केजरीवाल भी आएंगे बाहर’
सिसोदिया ने कहा, “मैं आप सभी का मेरे साथ होने के लिए धन्यवाद करता हूं. मैं जेल में अकेला नहीं था. देश के लोग और बच्चे मेरे साथ थे. सर्वोच्च न्यायालय को दिल से धन्यवाद, जिसने तानाशाही पर कड़ा प्रहार करने के लिए संविधान की शक्ति का इस्तेमाल किया. मैं अपको यकीन दिलाता हूं कि इसी संविधान की ताकत से हमारे प्यारे नेता अरविंद केजरीवाल भी बाहर आएंगे.”

कई बार जमानत याचिका हुई थीं खारिज
बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट ने 21 मई, 2024 को सिसोदिया को जमानत देने से इनकार किया था. इसके बाद सिसोदिया सुप्रीम कोर्ट गए. सिसोदिया ने अपनी याचिका में कहा था कि 2023 अक्टूबर से उनके खिलाफ मुकदमे में कोई प्रोग्रेस नहीं हुई है. दिल्ली हाईकोर्ट से पहले, मनीष सिसोदिया को राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने, 30 अप्रैल को ज़मानत नहीं दी थी. ट्रायल कोर्ट, हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में सिसोदिया की जमानत याचिका इससे पहले भी कई बार खारिज हो चुकी थीं.

इन शर्तों पर मिली है जमानत
मनीष सिसोदिया को जमानत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वो समाज के सम्मानित व्यक्ति हैं और उनके भागने की आशंका भी नहीं है. साथ ही ये भी कहा कि इस मामले में ज्यादातर सबूत भी जुटाए जा चुके हैं, इसलिए उनके साथ छेड़छाड़ करने की कोई संभावना नहीं है. हालांकि, गवाहों को प्रभावित करने या डराने के मामले में उनपर शर्तें लगाई जा सकती हैं. सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को 10 लाख के मुचलके पर जमानत दी है. साथ ही दो बड़ी शर्तें भी लगाई हैं. पहली शर्त ये है कि उन्हें अपना पासपोर्ट जमा करना होगा. और दूसरी शर्त ये कि उन्हें हर सोमवार और गुरुवार को थाने में जाकर हाजिरी लगानी होगी

Latest articles

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...