8.2 C
London
Monday, February 9, 2026
Homeराजनीतिहम पर हमला हुआ तो करारा जवाब देंगे… ईरानी विदेश मंत्री से...

हम पर हमला हुआ तो करारा जवाब देंगे… ईरानी विदेश मंत्री से जयशंकर की दो टूक

Published on

नई दिल्ली

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत दुनियाभर में अपने संदेश को प्रमुखता और मजबूती से रख रहा है। इस क्रम में भारत ने ईरान से भी ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान में आतंकी शिविरों पर हमले के बाद की स्थिति को लेकर रुख साफ कर दिया है। भारत ने दो टूक कहा है कि अगर पाकिस्तान इस संबंध में किसी भी तरह की जवाबी कार्रवाई करेगा तो भारत चुप नहीं बैठेगा।

ईरानी विदेश मंत्री से क्या बोले जयशंकर
विदेश मंत्री ने ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागाची से कहा कि हमारा इरादा इस स्थिति को और बढ़ाने का नहीं है। जयशंकर ने यह भी साफ कर दिया कि अगर हम पर सैन्य हमला होता है, तो इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि इसका बहुत ही सख्त जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक पड़ोसी और करीबी साझेदार के तौर पर, यह महत्वपूर्ण है कि आपको इस स्थिति की अच्छी समझ हो।

चीन को दिया था संदेश
इससे पहले विदेश मंत्री जयशंकर ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर चीन को भी साफ संदेश दे दिया था। जयशंकर ने चीन को कहा था कि पाकिस्तान अगर जवाबी कार्रवाई करेगा तो भारत इसका मुंहतोड़ जवाब देगा। जयशंकर ने बुधवार को आतंकवाद के खिलाफ भारत के कड़े रुख को दोहराया था। जयशंकर ने एक्स’ पर लिखा था कि दुनिया को आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस दिखाना चाहिए।

इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि उनके देश को भारत की तरफ से थोपे गए युद्ध के इस कृत्य का मुंहतोड़ जवाब देने’’ का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तानी राष्ट्र और पाकिस्तानी सशस्त्र बल दुश्मन से बहुत अच्छी तरह से निपटना जानते हैं।

Latest articles

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

दादाजी धाम में संत श्री गजानन महाराज का 148वाँ प्राकट्य दिवस श्रद्धा-भक्ति से संपन्न

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, रायसेन रोड, पटेल नगर, भोपाल में...

“साइकिलिंग व्यायाम का एकबेहतरीन विकल्प है“ – रंजन कुमार

बीएचईएल में 'संडेज ऑन साइकिल' रैली का आयोजन भेल हरिद्वार : भारतीय खेल प्राधिकरण...

चालक परिचालक सेवा संघ की बैठकें आयोजित

भोपाल । मध्य प्रदेश चालक परिचालक सेवा संघ के पदाधिकारियो एवं कार्यकारिणी सदस्यों की महत्वपूर्ण...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल का आत्मीय स्वागत

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर केंद्रीय जल...

16 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिए ‘राष्ट्रीय कर्तव्य’ मानकर कार्य करने के निर्देश

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'जनगणना-2027' के सफल संचालन के लिए आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण...

मंत्री कुंवर विजय शाह ने बयान पर दोबारा मांगी माफी, कहा- गलती से निकले शब्द

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कुंवर विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर...