15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराजनीति'इंडिया' गठबंधन 48 घंटे के भीतर करेगा PM का चयन, कांग्रेस महासचिव...

‘इंडिया’ गठबंधन 48 घंटे के भीतर करेगा PM का चयन, कांग्रेस महासचिव ने और क्या कहा

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने गुरुवार को कहा कि इस लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन स्पष्ट व निर्णायक जनादेश हासिल करेगा और नतीजों के 48 घंटे के भीतर प्रधानमंत्री का चयन कर लिया जाएगा। लोकसभा चुनाव के सातवें व अंतिम चरण के मतदान से पहले प्रचार के आखिरी दिन इंटरव्यू में जयराम रमेश ने यह भी कहा कि विपक्षी गठबंधन में जिस पार्टी को सबसे अधिक सीट मिलेंगी, वही पार्टी अगली सरकार के नेतृत्व के लिए स्वाभाविक दावेदार होगी। उनका यह भी कहना था कि बहुमत मिलने के बाद एनडीए के भी कुछ साथी शामिल हो सकते हैं। हालांकि कांग्रेस आलाकमान को यह तय करना होगा कि उन्हें गठबंधन में शामिल किया जाए या नहीं।

यह पूछे जाने पर कि क्या चुनाव के बाद जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार और तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू जैसे भाजपा के सहयोगियों के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन के दरवाजे खुले रहेंगे, कांग्रेस नेता ने कहा,नीतीश कुमार पलटी के उस्ताद हैं। चंद्रबाबू नायडू 2019 में कांग्रेस के साथ थे। मैं बस इतना ही कहूंगा कि जब इंडिया जनबंधन के घटक दलों को जनादेश मिलेगा, तो इंडिया गठबंधन में एनडीए के कुछ घटक दल भी शामिल हो सकते हैं।

इसके साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया कांग्रेस आलाकमान खरगे, सोनिया और राहुल को फैसला करना होगा। उन्होंने कहा, इंडिया गठबंधन और एनडीए (राजग) में सिर्फ दो शब्दों का फर्क है। इंडिया से दो आई निकाल देने पर एनडीए बचेगा। इन दो आई का मतलब इंसानियत और ईमानदारी है। जिन पार्टियों में इंसानियत और ईमानदारी है वो इंडिया गठबंधन में शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि लोगों से जनादेश मिलने के बाद गठबंधन की सरकार अधिनायकवादी नहीं, बल्कि शासनवादी होगी। लोकसभा चुनाव के छह चरणों के मतदान के बाद जमीनी स्थिति से जुड़े सवाल पर रमेश ने कहा कि इस चुनाव में भाजपा के पक्ष में कोई लहर नहीं, सिर्फ निवर्तमान प्रधानमंत्री का जहर रहा है।

उनके मुताबिक 20 साल बाद इतिहास फिर दोहराएगा जाएगा और विपक्षी गठबंधन को स्पष्ट एवं निर्णायक जनादेश मिलेगा। रमेश ने कहा, मैं संख्या के बारे में बात नहीं करना चाहता, लेकिन सिर्फ इतना कह रहा हूं कि हमें निर्णायक बहुमत मिलेगा। 272 स्पष्ट बहुमत का आंकड़ा है लेकिन यह निर्णायक नहीं है। जब मैं निर्णायक जनादेश कहता हूं, तो मेरा मतलब 272 सीट से काफी ऊपर की संख्या है।

रमेश ने दावा किया कि कांग्रेस राजस्थान, कर्नाटक और तेलंगाना में अच्छी बढ़त हासिल करेगी और महाराष्ट्र में फायदे की स्थिति में होगी। उनका कहना था कि उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस को फायदा होगा और भाजपा 2019 की अपनी 62 सीट से आगे नहीं जा पाएगी।

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...