15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराजनीतिभारत ने पाकिस्तान के मिराज फाइटर जेट को उड़ा दिया था, भारतीय...

भारत ने पाकिस्तान के मिराज फाइटर जेट को उड़ा दिया था, भारतीय सेना का बड़ा खुलासा, तुर्की को भी जबरदस्त झटका

Published on

नई दिल्ली/इस्लामाबाद

भारत की सेना ने आज एक बार फिर से साफ कर दिया है कि दुश्मन को हर मोर्चे पर तबाह किा जाएगा। भारतीय सैन्य अधिकारियों ने आज पुष्टि की कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान एक पाकिस्तानी मिराज लड़ाकू विमान को मार गिराया गया। भारतीय सेना की तरफ से शेयर किए गए एक वीडियो में पाकिस्तानी मिराज का मलबा देखा जा सकता है। थल सेना, भारतीय वायु सेना और भारतीय नौसेना के शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने ऑपरेशन सिंदूर पर आज एक बार फिर से मीडिया से बात की है, जिसमें उन्होंने बताया गया कि कैसे भारत ने पाकिस्तान के ड्रोन हमलों के बाद जवाबी कार्रवाई में प्रमुख पाकिस्तानी प्रतिष्ठानों और विमानों को निशाना बनाया।

भारत के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) लेफ्टिनेंट राजीव घई, डायरेक्ट जनरल ऑफ एयर ऑपरेशंस एयर मार्शल एके भारती और डायरेक्टर जनरल ऑफ नेवल ऑपरेशंस वायस एडमिरल एएन प्रमोद ने आज बताया है कि कैसे भारत की तीनों सेनाओं ने मिलकर पाकिस्तान को तगड़ा नुकसान पहुंचाया है।

भारत ने गिराया पाकिस्तान का मिराज
आपको बता दें कि पाकिस्तान एयरफोर्स के पास दो तरह के मिराज फाइटर जेट्स हैं, जिसे उसने कई साल पहले फ्रांसीसी कंपनी डसॉल्ट से खरीदा था। उसके पास Mirage III और Mirage 5 सुपरसोनिक एयरक्राफ्ट हैं। हालांकि ये विमान पुराने हो चुके हैं, लेकिन पाकिस्तान ने इन्हें गहराई से अपग्रेड कर रखा है और इन्हें अभी भी अपने हमलावर बेड़े का एक मुख्य हिस्सा मानता है। Mirage III को इंटरसेप्टर / एयर डिफेंस के लिए पाकिस्तान की सेना इस्तेमाल करती है, जबकि Mirage 5 को ग्राउंड अटैक / स्ट्राइक के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा भारतीय अधिकारियों ने ये भी कहा है कि पाकिस्तान के तुर्की के ड्रोन को भी तहस-नहस कर दिया गया है।

Latest articles

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...