8.8 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeराजनीतिभारत पाकिस्तान के DGMO की अब शाम को होगी बात, PM मोदी...

भारत पाकिस्तान के DGMO की अब शाम को होगी बात, PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग खत्म

Published on

जम्मू

हाल ही में भारत द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया। दोनों देशों के बीच बीते कुछ दिनों से लगातार फायरिंग और मिसाइल हमलों की खबरें सामने आ रही थीं। इस स्थिति को देखते हुए शनिवार को अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हस्तक्षेप करते हुए दोनों देशों के बीच सीजफायर करवा दिया। रविवार की रात को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर फिर से गोलीबारी और धमाकों की आवाज़ें सुनाई दीं। कुछ इलाकों में ड्रोन की गतिविधियां भी दर्ज की गईं, जिससे स्थानीय नागरिकों में डर का माहौल रहा। हालांकि, लंबे संघर्ष के बाद सोमवार रात को शांति रही। भारतीय सेना के अनुसार, रात को बॉर्डर गोलीबारी की कोई खबर नहीं आई।

शाम को हॉटलाइन पर होगी भारत-पाकिस्तान के DGMO की बात
भारत-पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशकों (डीजीएमओ) के बीच वार्ता शाम 4 बजे के बाद के लिए स्थगित कर दी गई है। भारत ने प्रधानमंत्री आवास पर उच्च स्तरीय बैठक में कुछ राजनीतिक निर्णय लिए हैं। भारतीय डीजीएमओ गोलीबारी रोकने की सहमति पर भारत का रुख बताने के लिए तैयार हैं।

DGMO की बातचीत से पहले PM मोदी की बड़ी बैठक
भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना तीनों सेनाओं के महानिदेशक सैन्य संचालन (DGMO) आज फिर प्रेस कॉन्फेंस करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाई लेवर मीटिंग बुलाई है। इस बैठक में CDS अनिल चौहान, तीनों सेनाओं के प्रमुख, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ साथ NSA अजित डोभाल भी हिस्सा ले रहे हैं।

तीनों सेनाओं के DGMO आज फिर करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
भारत और पाकिस्तान में बढ़ते तनाव क बीच अब हालात सुधरते दिख रहे हैं। रविवार रात से बॉर्डर में फायरिंग की खबरें नहीं आईं। इसी बीच भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना तीनों सेनाओं के महानिदेशक सैन्य संचालन (DGMO) आज फिर प्रेस कॉन्फेंस करेंगे। बॉर्डर पर स्थिति की चर्चा की जाएगी।

लंबे तनाव के बाद पहली शांत रात
सोमवार की रात अपेक्षाकृत शांत रही। भारतीय सेना ने मंगलवार सुबह अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से जानकारी दी कि जम्मू-कश्मीर और अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों में रात सामान्य और शांतिपूर्ण रही। यह बीते तनावपूर्ण दिनों के बाद पहली बार था जब किसी तरह की कोई घटना दर्ज नहीं की गई।

जम्मू-कश्मीर में किसी घटना की सूचना नहीं
भारतीय सेना के अनुसार, जम्मू-कश्मीर और अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे अन्य इलाकों में रात काफी हद तक शांतिपूर्ण रही। किसी घटना की सूचना नहीं मिली है, जो हाल के दिनों में पहली शांत रात है।

चिनाब नदी पर बने सलाल बांध में दिखा बदलाव
जम्मू और कश्मीर के चेनाब नदी पर बने रियासी के सलाल बांध में बदलाव नजर आया। बांध का एक गेट खुला हुआ दिखाई दे रहा है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में आग उगल रहे सूरज, पारा पहुंचा 45 डिग्री पार

भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।...

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...