22.5 C
London
Monday, June 1, 2026
Homeराजनीतिमोदी जी के मित्र ट्रंप से पूरी बीजेपी डरती है? कंगना रनौत...

मोदी जी के मित्र ट्रंप से पूरी बीजेपी डरती है? कंगना रनौत के ट्वीट डिलीट करवाने पर कांग्रेस ने कसा तंज

Published on

नई दिल्ली

बॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेस और हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा से बीजेपी सांसद कंगना रनौत को डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट करना भारी पड़ गया। कंगना को वह पोस्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हटाना पड़ा। हालांकि, उन्होंने बाद में दूसरी पोस्ट कर यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने पोस्ट क्यों डिलीट की।

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने खुद फोन कर उन्हें खुद ट्रंप के खिलाफ पोस्ट डिलीट करने के लिए कहा। बीजेपी सांसद ने ट्वीट पोस्ट डिलीट करने के बाद एक और पोस्ट किया। इस पोस्ट में कंगना ने बताया कि उन्होंने अपना पुराना पोस्ट जेपी नड्डा के कहने पर हटाया है।

https://x.com/ssrajputINC/status/1923007613286973588?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1923007613286973588%7Ctwgr%5E6bcd61a62ad42a1a0d5c21d15323708ee2187f70%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Findia%2Fkangana-had-to-delete-her-social-media-post-against-donald-trump-jp-nadda-called-and-asked-her-to-remove-it%2Farticleshow%2F121191954.cms

निजी राय पोस्ट करने का खेद
कंगना ने अपने पोस्ट में कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुझे फोन करके कहा कि मैं ट्रम्प के एपल के सीईओ टिम कुक से भारत में प्रोडक्शन न करने के लिए कहने से संबंधित ट्वीट को हटा दूं। मुझे अपनी निजी राय पोस्ट करने का खेद है। दिए गए निर्देश के मुताबिक मैंने इसे तुरंत इंस्टाग्राम से भी हटा दिया।

सोशल मीडिया पर क्या पोस्ट किया था
प्यार कम होने के पीछे का क्या कारण हैं?

  1. वह (ट्रंप) अमेरिका के राष्ट्रपति जरूर हैं, लेकिन दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार किए जाने वाले नेता भारतीय प्रधानमंत्री हैं।
  2. डोनाल्ड ट्रंप का ये दूसरा कार्यकाल है, जबकि भारतीय प्रधानमंत्री का यह तीसरा कार्यकाल है।
  3. इसमें कोई शक नहीं है कि ट्रंप अल्फा मेल हैं, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री सब अल्फा मेल के बाप हैं।
    आप क्या सोचते हैं?
    क्या ऐसा निजी जलन की वजह से है या फिर कूटनीतिक असुरक्षा के कारण?

कांग्रेस ने साधा बीजेपी पर निशाना
इस पूरे घटनाक्रम के बाद कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है। कांग्रेस के नेशनल मीडिया पैनलिस्ट सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा या पूरी बीजेपी मोदी जी के मित्र डोनाल्ड ट्रम्प से इतना डरती है? अपने सांसद के ट्वीट तक डिलीट करवाने पड़ते हैं। ये अमरीका से डर रहे हो या ट्रम्प से नड्डा जी?

Latest articles

कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 53.50 रुपए तक महंगा, 5 किलो के फ्री ट्रेड वाले LPG सिलेंडर के दाम ₹11 बढ़े

नई दिल्ली। कॉमर्शियल सिलेंडर 1 जून से 53.50 रुपए तक महंगा हो गया है।...

नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। नौतपा का नाम आते ही भीषण गर्मी और लू का ख्याल आता है,...

भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया ‘नकारा’

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में पुराने नेताओं और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक खेमे के बीच...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...