24.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिबीजेपी नेताओं संग केजरीवाल का घर घेरने पहुंचे कैलाश गहलोत, जानें क्या...

बीजेपी नेताओं संग केजरीवाल का घर घेरने पहुंचे कैलाश गहलोत, जानें क्या है मामला

Published on

नई दिल्ली,

आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बीजेपी ने मोर्चा खोल दिया है. बीजेपी उनके आवास के पास प्रदर्शन कर रही है. मुख्यमंत्री आवास के निर्माण में हुई कथित अनियमितता को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है. इस प्रोटेस्ट में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी, दिल्ली बीजेपी के कई बड़े नेता और आम आदमी पार्टी से बीजेपी में शामिल हुए कैलाश गहलोत भी शामिल हैं. इस दौरान दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष और पार्टी कार्यकर्ताओं सहति बीजेपी के कई नेताओं को पुलिस ने डिटेन कर लिया.

इस दौरान कैलाश गहलोत ने कहा कि हम आज शीशमहल के मुद्दे पर प्रोटेस्ट करने के लिए इकट्ठा हुए हैं. मैंने केजरीवाल को चिट्ठी लिखी है, जिसमें कहा है कि शीशमहल की जो कंट्रोवर्सी हुई है वह दुर्भाग्यपूर्ण है. यह मामला आम आदमी पार्टी के मूल सिद्धांतों के साथ हुए समझौते का उदाहरण है. गहलोत ने कहा कि दिल्ली में बीजेपी इस बार सरकार बनाएगी. दिल्ली में जो काम नहीं हुए हैं, उससे परेशान होकर यहां की जनता आम आदमी पार्टी को वोट देगी. मुझे पूरा यकीन है कि इस बार दिल्लीवासी बीजेपी को जिताएंगे.

बता दें कि दिल्ली सीएम आवास के निर्माण में हुई कथित अनियमितता को लेकर बीजेपी दरअसल आम आदमी पार्टी पर हमलावर है. इसे लेकर बीजेपी 21 नवंबर से अभियान शुरू करने जा रही है. इसके तहत पार्टी विभिन्न प्लेटफॉर्म से केजरीवाल से यह सवाल पूछा जाएगा कि उनके मुख्यमंत्री रहते हुए मुख्यमंत्री आवास के निर्माण में इतनी धांधली कैसे हुई?

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...