17.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराजनीतिअमेठी में जीत के बाद दिल्ली आकर गांधी परिवार से मिले किशोरी...

अमेठी में जीत के बाद दिल्ली आकर गांधी परिवार से मिले किशोरी लाल शर्मा, सोनिया गांधी से मिली ये सलाह

Published on

नई दिल्ली,

अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को हराने वाले कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने दिल्ली आकर गांधी परिवार से मुलाकात की है. वह रायबरेली से राहुल गांधी की जीत का प्रमाण पत्र लेकर आए थे. इस दौरान उन्हें सोनिया गांधी की ओर से सलाह दी गई है.

किशोरी लाल शर्मा ने बताया कि राहुल गांधी को रायबरेली से जीत का प्रमाण पत्र सौंपा और सोनिया गांधी से आशीर्वाद लिया. इस दौरान सोनिया गांधी की ओर से सलाह दी गई है. कांग्रेस संसदीय दल की नेता ने किशोरी लाल से कहा, “आप जैसे हैं, वैसे ही रहना है. किसी प्रकार का घमंड नहीं करना है.”

शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं सोनिया गांधी की ओर से मिले निर्देश का पालन करूंगा. जीत के साथ जिम्मेदारी भी आती है और वो जिम्मेदारी मैं महसूस कर रहा हूं. अमेठी की जनता के साथ मिलकर मैं काम करूंगा तो निश्चित रूप में सफल होऊंगा. मैं बिना जनता को इन्वॉल्व किए कोई काम नहीं करूंगा.

केएल शर्मा ने एक लाख 70 हजार वोटों से स्मृति को हराया
किशोरी लाल शर्मा ने अमेठी में बीजेपी की ओर से चुनाव लड़ रहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को एक लाख 67 हजार वोटों से हराया है. जहां स्मृति ईरानी को तीन लाख 72 हजार वोट मिले, वहीं किशोरी लाल को पांच लाख 39 हजार वोट मिले हैं.

2019 में स्मृति ने राहुल गांधी को हराया था
इससे पहले 2019 के चुनावों में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को अमेठी में हरा दिया था. हालांकि उस चुनाव में राहुल गांधी केरल की वायनाड और अमेठी दोनों सीटों पर चुनाव लड़े थे. इसलिए वो संसद तो पहुंचे, लेकिन वायनाड सीट का प्रतिनिधि बनकर. इस चुनाव में भी ऐसी संभावनाएं थीं कि राहुल गांधी ही इस सीट से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन कांग्रेस की ओर से गांधी परिवार के खास किशोरी लाल को मैदान में उतारा गया, जबकि राहुल गांधी पड़ोसी जिले रायबरेली से चुनाव में उतरे और उन्होंने एक बड़ी जीत हासिल की.

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...