9 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराजनीतिसोनिया गांधी से पूछताछ के विरोध में उतरे राहुल समेत कई MP...

सोनिया गांधी से पूछताछ के विरोध में उतरे राहुल समेत कई MP हिरासत में

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी से नेशनल हेराल्ड केस में ईडी पूछताछ कर रही है। आज ईडी से उनकी पूछताछ का दूसरा राउंड चल रहा है और इस बीच कांग्रेस ने सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन किया है। कांग्रेस के सांसदों के साथ खुद राहुल गांधी ने संसद भवन में लगी गांधी प्रतिमा से विजय चौक मार्च का ऐलान किया और विजय चौक पर धरना देने बैठ गए। वहीं दिल्ली पुलिस भी ऐक्टिव हो गई और सड़कों से जाम हटाने के लिए कांग्रेस के सांसदों को हिरासत में लेकर पुलिस थाने ले गई। इसके अलावा राहुल गांधी को भी विजय चौक से जबरन उठाकर ले जाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान राहुल गांधी कह रहे थे कि यदि उन्होंने कुछ गलत किया है तो फिर मेरे खिलाफ केस दर्ज किया जाए।

राहुल गांधी के अलावा पुलिस ने सांसद रंजीत रंजन, केसी वेणुगोपाल, मणिक्कम टैगोर, इमरान प्रतापगढ़ी और के. सुरेश को हिरासत में लिया है। सोनिया गांधी से पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस दिल्ली में प्रदर्शन कर रही है। इसके अलावा राजस्थान, छत्तीसगढ़ समेत कई अन्य राज्यों में भी कांग्रेस सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस को राजघाट पर प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी और इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। कांग्रेस सांसदों का कहना है कि प्रदर्शन तक की अनुमति न देना हमारे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।

आज दिन भर सोनिया से सवाल दाग सकती है ईडी
कर्नाटक कांग्रेस के मुखिया डीके शिवकुमार ने कहा कि केंद्र सरकार विपक्षी नेताओं का उत्पीड़न कर रही है, लेकिन कांग्रेस इसके खिलाफ जंग लड़ेगी। उन्होंने कहा कि ये लोग विपक्षी नेताओं का उत्पीड़न कर रहे हैं। हम इसके खिलाफ जंग लड़ेंगे। हम सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ हैं। कोई भी उत्पीड़न नहीं कर सकता। इससे पहले गुरुवार को भी सोनिया गांधी से नेशनल हेराल्ड केस में पहले राउंड की पूछताछ की गई थी। तब दो ही घंटे पूछताछ हुई थी, लेकिन कहा जा रहा है कि यदि सोनिया गांधी की तबीयत सही रहती है तो दिन भर ईडी उनसे सवाल दाग सकती है।

राहुल बोले- संसद में बोलने नहीं दे रहे और सड़क पर गिरफ्तारी
हिरासत में लिए जाने से पहले राहुल गांधी ने कहा, ‘कांग्रेस के सांसद यहां महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर बात करने के लिए जुटे हैं। पुलिस हमें यहां बैठने नहीं दे रही है। संसद में बात नहीं करने दी जा रही है और यहां हमें गिरफ्तार किया जा रहा है।’ फिलहाल पुलिस राहुल गांधी को हिरासत में लेकर संसद मार्ग थाने पहुंची है। यहां उन्हें कुछ वक्त तक रखा जा सकता है।

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

राजधानी के बाग उमराव दूल्हा में तीन मंजिला मकान में भीषण आग

भोपाल राजधानी के बाग उमराव दूल्हा इलाके में सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे आगजनी की...

ईरान जंग के मुद्दे पर राज्यसभा में भारी हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो गया है। सत्र...

आगा क्लब में उल्लास के साथ मना ‘होली रंगोत्सव’, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

भोपाल राजधानी के पिपलानी स्थित आगा क्लब में रंगों का पावन पर्व ‘होली रंगोत्सव’ अत्यंत...