15.5 C
London
Thursday, October 16, 2025
Homeराजनीतिकेंद्रीय मंत्री से लेकर राज्यपाल तक रह चुकी हैं मार्गरेट अल्वा, अब...

केंद्रीय मंत्री से लेकर राज्यपाल तक रह चुकी हैं मार्गरेट अल्वा, अब विपक्ष ने बनाया उपराष्ट्रपति उम्मीदवार

Published on

नई दिल्ली

उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष की ओर से मार्गरेट अल्वा को उम्मीदवार बनाया गया है। एनसीपी चीफ शरद पवार की ओर से रविवार उनके नाम का ऐलान किया गया। एक दिन पहले ही एनडीए की ओर से बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को उम्मीदवार बनाया गया है। शरद पवार के उनके नाम का ऐलान करते हुए कहा कि 17 विपक्षी दलों की मंजूरी उनके नाम को लेकर थी। मंगलवार वो अपना नामांकन दाखिल करेंगी।

मार्गरेट अल्वा के नाम की घोषणा करते हुए एनसीपी चीफ शरद पवार ने कहा कि हमने पश्चिम बंगाल CM ममता बनर्जी से बात करने की कोशिश की लेकिन वे व्यस्त थीं। दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल से भी संपर्क करने की कोशिश की। उन्होंने कुछ दिन पहले यशवंत सिन्हा के लिए समर्थन की घोषणा की और जल्द ही मार्गरेट अल्वा के लिए अपने समर्थन की घोषणा करेंगे।

मार्गरेट अल्वा 1974 में पहली बार राज्यसभा के लिए चुनी गईं। इसके बाद वो लगातार राज्यसभा सदस्य रहीं और साल 1999 में लोकसभा के लिए चुनी गईं। वो केंद्र में मंत्री भी रहीं साथ ही अल्वा राजस्थान, गोवा की राज्यपाल भी रह चुकी हैं। कर्नाटक की रहने वाली मार्गरेट अल्वा पांच बार सांसद रहने के अलावा राजीव गांधी कैबिनेट और नरसिम्हा राव की सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुकी हैं।

मार्गरेट अल्वा का जन्म 14 अप्रैल 1942 को कर्नाटक के मंगलौर में हुआ था। उन्होंने 1969 में राजनीति में कदम रखा और कांग्रेस से जुड़ीं। वह कांग्रेस संगठन के भीतर कई पदों पर रहीं। 2008 में अल्वा ने कांग्रेस हाईकमान पर टिकट बेचने का भी आरोप लगाया था। उस वक्त वह महाराष्ट्र, मिजोरम और पंजाब-हरियाणा की प्रभारी थी। उनको कांग्रेस महासचिव के पद से हटा दिया गया था। हालांकि दोबारा जब उनके रिश्ते ठीक हुए तो उन्हें उत्तराखंड का राज्यपाल बनाकर भेजा गया।वर्तमान उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है। उपराष्ट्रपति चुनाव की अधिसूचना पहले ही जारी हो चुकी है और नामांकन की अंतिम तारीख 19 जुलाई है। चुनाव छह अगस्त को होगा।

Latest articles

आय से अधिक संपत्ति का मामला : आबकारी अधिकारी की 2 करोड़ आय पर 18 करोड़ से अधिक की संपत्ति उजागर

भोपाल।लोकायुक्त पुलिस ने आबकारी अधिकारी के आठ ठिकानों पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई...

आधारशिला सांई बाबा मंदिर में स्थापना दिवस मनाया -12500 हजार लीटर की हांडी मैं 3500 किलो खिचड़ी बनाकर किया भोग वितरण

भेल भोपाल lबुधवार को आधारशिला सांई मंदिर के संस्थापक आरके महाजन के द्वारा 5000...

कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री निवास पर प्रदर्शन किया प्रदर्शन,मांग की कि ‘भावांतर’ नहीं, किसानों को ‘भाव’ दें

मध्य प्रदेश प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज किसानों की लंबित...

जिला स्तरीय योग महिला प्रतियोगिता का आयोजन  

भोपाल ।शासकीय गीतांजलि कन्या स्नातकोत्तर (स्वशासी) महाविद्यालय भोपाल में जिसमें जिले के आई.इ.एच.इ. भोपाल,...

More like this

Bihar Elections 2025: NDA को बड़ा झटका, ओम प्रकाश राजभर की SBSP ने 153 सीटों पर अकेले लड़ने का किया एलान

Bihar Elections 2025: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और SBSP अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर...