6.1 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराजनीतिएमसीडी हंगामा: आतिशी ने कान में क्या समझाया कि महिला पार्षद ने...

एमसीडी हंगामा: आतिशी ने कान में क्या समझाया कि महिला पार्षद ने दिखा दिया विकराल रूप

Published on

नई दिल्‍ली

एमसीडी की स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव के बीच दिल्ली सिविक सेंटर में आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पार्षदों के बीच झड़प हुई। सदन में हंगामे का यह तीसरा दिन था। पार्षदों की झड़प और धक्‍का-मुक्‍की के कई वीडियो वायरल हैं। लेकिन, एक वीडियो की ज्‍यादा ही चर्चा है। इस वीडियो में आप नेता आतिशी मार्लेना एक महिला सदस्‍य के कान में कुछ कहती हैं। फिर इस महिला सदस्‍य का पारा आसमान छूने लगता है। वह कुछ नहीं देखती हैं। जमकर धूम-धड़ाम करती हैं।

दिल्ली की पूर्व मेयर और बीजेपी नेता आरती मेहरा ने दावा किया है कि उनके पास एक वीडिया है। इसमें आतिशी अपनी स्टैंडिंग कमेटी की सदस्य सरिता चौधरी को निर्देश दे रही हैं कि मारो और फिर एक के बाद एक लोग मारने के लिए आ जाते हैं। आरती मेहरा ने कहा, ‘हम इसकी हर जगह शिकायत करेंगे। सबसे पहले हम कोर्ट जाएंगे।’

बीजेपी के एक अन्‍य सदस्‍य विकेश सेठी बोले कि इसकी जिम्मेदारी आतिशी की है। कारण है कि वह सारे दिशा निर्देश दे रहीं थीं। जब टेक्निकल टीम ने कह दिया कि मतदान वैध है तो वह कैसे कह सकती हैं कि वह अमान्य है। इसका नतीजा 4 घंटे पहले हो जाता। लेकिन, जानबूझकर उन्होंने यह किया और अपने लोगों को स्टेज पर चढ़ने का निर्देश दिया।

वीड‍ियो में क्‍या द‍िखता है?
वीडियो में आतिशी को महिला सदस्‍य के कान में कुछ समझाते हुए देखा जा सकता है। आतिशी कान में कुछ कहती हैं। फिर महिला सदस्‍य का रौद्र रूप देखने को मिलता है। वह लोगों के झुंड में घुस जाती हैं। एक पुरुष सदस्‍य पर हाथ भी छोड़ते हुए दिखती हैं।

दूसरी ओर आतिशी ने कहा कि शुक्रवार को बीजेपी ने गुंडागर्दी और लफंगई का नमूना पेश किया। स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव शांतिपूर्ण हुआ। लेकिन, जैसे ही बीजेपी को लगा वो हार रहे हैं तो उन्होंने मेयर शैली ओबेरॉय पर स्टेज पर चढ़कर हमला किया। उन्हें जान बचाकर भागना पड़ा। बाहर बीजेपी के पुरुष पार्षदों ने मेयर पर शारीरिक रूप से हमला किया। वह बोलीं, ‘ये भाजपा की क्या गुंडागर्दी है। चुनाव हार गए हो तो अपनी हार को मानो। जब समझ आ गया कि हार रहे हैं तो इन्होंने मार-पिटाई शुरू कर दी।’

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

राजधानी में गैंगवार की आहट: तीन माह से फरार गैंगस्टर घर पहुँचा तो दुश्मनों ने बरसाईं गोलियां

भोपाल राजधानी के ऐशबाग इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब एक गैंगस्टर के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...