6 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeराजनीतिन न्यूक्लियर थ्रेट, न समझौते में शामिल था कोई तीसरा देश… विक्रम...

न न्यूक्लियर थ्रेट, न समझौते में शामिल था कोई तीसरा देश… विक्रम मिस्री ने संसदीय समिति को दी भारत-पाक संघर्ष विराम की पूरी डिटेल

Published on

नई दिल्ली

पाकिस्तान के झूठ को दुनिया के सामने बेनकाब करने के लिए बनी संसदीय समिति को विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने सोमवार को ब्रीफ किया। इस दौरान उन्होंने सांसदों को बताया कि न ही कोई न्यूक्लियर थ्रेट था और न ही संघर्ष विराम को लेकर की गई मध्यस्थता में कोई तीसरा देश शामिल था।न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि विक्रम मिस्री ने संसदीय समिति से कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष हमेशा न में रहा है। पड़ोसी देश की ओर से कोई परमाणु संकेत नहीं दिया गया है।

ट्रंप के दावों को लेकर स्पष्ट की सरकार की नीति
सूत्रों के मुताबिक मिस्री ने सरकार के रुख को दोहराया कि सैन्य कार्रवाई रोकने का फैसला द्विपक्षीय स्तर पर लिया गया था। यानी इसमें कोई भी तीसरा देश शामिल नहीं था। विक्रम मिस्री ने यह बात इसलिए भी कही क्योंकि कुछ विपक्षी सदस्यों ने संघर्ष को रोकने में अपने प्रशासन की भूमिका के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बार-बार के दावों पर सवाल उठाए थे।

सांसदों के अलावा इन्हें भी भेजने की उठी मांग
बैठक के बाद टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने क्या कहा कि संसदीय कार्य मंत्री ने कहा है कि वे ‘देश का प्रतिनिधित्व’ कर रहे हैं। मैं उनसे पूरी तरह सहमत हूं। इसलिए अगर देश का प्रतिनिधित्व करने की बात है, तो हमें सर्वसम्मति से सहमत होना चाहिए और आम सहमति बनानी चाहिए। केवल सांसदों को भेजने के बजाय, हमें शहीदों, बचे हुए लोगों या ऑपरेशन सिंदूर का नेतृत्व करने वाले बहादुर अधिकारियों के परिवार के सदस्यों को भेजने पर विचार करना चाहिए, जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर भारत को चैन की नींद सोने के लिए सतर्क रखा। देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए उनसे बेहतर कौन हो सकता है।

ओवैसी, राजीव शुक्ला और हुड्डा सब एक मंच पर
बताया जा रहा है कि कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अध्यक्षता में बनी समिति की बैठक में तृणमूल कांग्रेस के अभिषेक बनर्जी, कांग्रेस के राजीव शुक्ला और दीपेंद्र हुड्डा, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अपराजिता सारंगी के साथ अरुण गोविल सहित कई सांसदों ने भाग लिया।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...