32.9 C
London
Wednesday, June 24, 2026
Homeराजनीतिनितिन गडकरी ने किया गेम-चेंजिंग प्लान का खुलासा, जानें नेशनल हाईवे के...

नितिन गडकरी ने किया गेम-चेंजिंग प्लान का खुलासा, जानें नेशनल हाईवे के बारे में क्या-कुछ कहा

Published on

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने देश में राष्ट्रीय राजमार्ग के रखरखाव से जुड़े एक नए प्लान का खुलासा किया है। राज्यसभा में एक दी गई विस्तृत जानकारी में नितिन गडकरी ने उनके मंत्राललय द्वारा नेशनल हाइवे (NHs) के विकास और रखरखाव के प्रयासों की जानकारी दी। नए हाइवे बनाने और उनके मेन्टनेंस को सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी मंत्रालय की है। इन जिम्मेदारियों में एसेसमेंट, रखरखाव और सड़कों की स्थिति में सुधार जैसी चीजें शामिल हैं।

बेहतर रखरखाव सिस्टम के जरिए जवाबदेही सुनिश्चित करना
जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए, मंत्रालय ने खासतौर पर NH सेक्शन के रखरखाव और मरमम्त के लिए एक तंत्र स्थापित किया है। जिन रास्तों पर अभी काम चल रहा है या जिन्हें ऑपरेशन, मेन्टेनेंस और ट्रांसफर या फिर संचलान और रखरखाव (O&M) के द्वारा मैनेज किया जा रहा है, उनकी जिम्मेदारी संबंधित रियायत पाने वाले या कॉन्ट्रैक्टर्स की होती है जब तक कि डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड (DLP) खत्म ना हो जाए।

अन्य दूसरे हाइवे के लिए मेन्टेनेंस को Performance Based Maintenance Contracts (PBMC) या Short Term Maintenance Contracts (STMC) के जरिए मैनेज किया जाता है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि NH का कोई भी हिस्सा बिना कॉन्ट्रैक्चुअल मैन्टेनेंस के ना छूटे।

एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही सरकार
मंत्रालय ने कई एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही है, इनमें नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI), National Highways & Infrastructure Development Corporation Limited (NHIDCL), Border Roads Organisation (BRO) और राज्य-स्तर पर Public Works Departments (PWDs) व Road Construction Departments (RCDs) शामिल हैं।

ये एजेंसियां ​​कमियों, क्षतियों को दूर करके और बुनियादी ढांचे को बढ़ाकर एनएच को यातायात-योग्य स्थिति में बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।राष्ट्रीय राजमार्गों के डिवेलपमेंट प्रोजेक्ट में जिन चीजों को शामिल किया जाता है, उनमें बारिश, बाढ़ का स्तर, एरिया और मिट्टी जैसी कैटेगिरी शामिल हैं। Detailed Project Reports (DPRs) में जल निकासी प्रणालियों और पुलियों और पुलों जैसी जल निकासी संरचनाओं के प्रभावी डिजाइन और निर्माण को सुनिश्चित करने के लिए इन फैक्टर्स को शामिल किया गया है।

Latest articles

लापरवाह ठेकेदारों पर कसेगा शिकंजा, तीन दिन में काम पूरा न होने पर होंगे ब्लैक लिस्ट : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने विकास...

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...