11.1 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeराजनीतिअब पाकिस्तान की हवाई घेराबंदी… भारत ने दुश्‍मन के लिए बंद किया...

अब पाकिस्तान की हवाई घेराबंदी… भारत ने दुश्‍मन के लिए बंद किया अपना एयरस्पेस, क्‍या होगा असर?

Published on

नई दिल्‍ली

पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्‍तान के खिलाफ एक और बड़ा कदम उठाया है। उसने 23 मई, 2025 तक पाकिस्तान की तमाम एयरलाइंस के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। पाकिस्‍तान पहले ही ऐसा भारतीय एयरलाइंस के ल‍िए कर चुका है। भारत का यह कदम पाकिस्‍तान को आर्थिक रूप से चोट पहुंचाएगा। पाकिस्तानी एयरलाइंस को भारत के एयरस्पेस से बचने के लिए अब लंबे और घुमावदार रास्तों का इस्तेमाल करना होगा। इससे उड़ानों की दूरी और समय बढ़ेगा। नतीजतन ईंधन की खपत बढ़ेगी। परिचालन लागत में इजाफा होगा। यात्रियों के लिए टिकट की कीमतें भी बढ़ सकती हैं।

समय और खर्च दोनों बढ़ेगा
पाकिस्तान से पूर्व या दक्षिण-पूर्व एशिया जाने वाली और वहां से आने वाली उड़ानें विशेष रूप से प्रभावित होंगी, क्योंकि उन्हें भारत के चारों ओर घूमकर जाना पड़ेगा। लंबी दूरी की वजह से यात्रियों का यात्रा समय काफी बढ़ जाएगा। इससे असुविधा होगी। बढ़ी हुई लागत और यात्रा के अधिक समय लगने के कारण कुछ यात्री पाकिस्तानी एयरलाइंस से यात्रा करने से कतरा सकते हैं। इससे एयरलाइंस को राजस्व का नुकसान हो सकता है।

पाक‍िस्‍तान पहले ही बंद कर चुका है एयरस्‍पेस
पाकिस्तान ने भी पहले से ही भारत के लिए अपना एयरस्पेस बंद किया हुआ है। भारत का ताजा कदम उस प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा सकता है। जब दोनों देश एक-दूसरे के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर देते हैं तो दोनों ही देशों की एयरलाइंस को एक-दूसरे के ऊपर से उड़ान भरने की अनुमति नहीं होती है। हालांकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि भारत का एयरस्पेस पाकिस्तान की तुलना में काफी बड़ा है। इसलिए पाकिस्तान की ओर से एयरस्पेस बंद करने का असर भारत पर उतना अधिक नहीं होता जितना भारत के कदम का पाकिस्तान पर होता है।

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...