8.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराजनीतिहर चार पर एक? सरकार मोदी की और मंत्रिमंडल का फॉर्म्युला बना...

हर चार पर एक? सरकार मोदी की और मंत्रिमंडल का फॉर्म्युला बना रहे नायडू-नीतीश!

Published on

नई दिल्ली

क्या सहयोगी दलों को नई सरकार में शामिल करने का फॉर्म्युला तैयार हो गया है? नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए की तीसरी सरकार 9 जून, रविवार को शपथ लेगी। इससे पहले मंत्रिमंडल गठन के फॉर्म्युले पर तेजी से काम चल रहा है। सूत्रों की मानें तो एनडीए में बीजेपी के सहयोगी दलों की तरफ से 4 अनुपात 1 का सूत्र प्रस्तावित किया गया है। सहयोगी दल चाहते हैं कि उन्हें उनके प्रत्येक चार सांसद पर एक मंत्री का पद मिले। अगर यह फॉर्म्युला ही लागू हुआ तो सहयोगी दलों के 25% सांसद मंत्री बन जाएंगे।

टीडीपी के चार, जेडीयू के तीन मंत्री?
आंध्र प्रदेश की तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) एनडीए में बीजेपी के बाद सबसे बड़े हिस्सेदार के रूप में उभरी है। चंद्र बाबू नायडू की इस पार्टी के 16 सांसद हैं। उनके बाद नंबर नीतीश कुमार का है जिनकी पार्टी जेडीयू के 12 सांसद बने हैं। बिहार में जेडीयू और बीजेपी की गठबंधन सरकार चल रही है जबकि आंध्र प्रदेश में भी टीडीपी, सत्ताधारी दल वाईएसआरसीपी को परास्त कर सरकार बनाने जा रही है।

सूत्रों से आ रही खबरों पर यकीन करें तो 16 सांसदों वाली टीडीपी के केंद्र सरकार में चार जबकि 12 सांसदों वाले जेडीयू के 4 मंत्री हो जाएंगे। इसी फॉर्म्युले से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना और बिहार में चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी(रामविलास) के दो-दो सांसद मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

इस बार बैशाखी पर टिकी सरकार
ध्यान रहे कि 4 जून को आए लोकसभा चुनाव परिणाम में त्रिशंकु संसद का जनमत आया है। एक दशक बाद किसी पार्टी को अकेले दम पर बहुमत हासिल नहीं हुआ है। बीजेपी 240 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी और कुल 293 सीटों के साथ उसकी अगुवाई वाला एनडीए बड़ा गठबंधन बनकर उभरे हैं। दूसरी तरफ, विपक्ष के इंडिया गठबंधन को 243 सीटें मिली हैं जिनमें कांग्रेस की अकेले 99 सीटें शामिल हैं। इससे पहले 2014 और 2019 में बीजेपी ने क्रमशः 282 और 303 सीटों के साथ अकेले दम पर बहुमत का आंकड़ा पार किया था।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...