12.7 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeराजनीतिनामांकन के बस 3 दिन बाकी... कांग्रेस ने 22 तो बीजेपी ने...

नामांकन के बस 3 दिन बाकी… कांग्रेस ने 22 तो बीजेपी ने अब तक 11 सीटों पर नहीं किया है उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 3 फरवरी को वोटिंग होगी। सभी राजनीतिक दलों ने इसके लिए चुनाव अभियान तेज कर दिया है। उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर रहे हैं। 24 जनवरी शुक्रवार तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। यानी नामांकन के लिए बस तीन दिन बाकी रह गए हैं। लेकिन अभी तक बीजेपी ने 11 और कांग्रेस ने 22 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान तक नहीं किया है। केवल आम आदमी पार्टी ने ही सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है।

बीजेपी ने इन सीटों पर उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 70 में से कुल 59 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। लेकिन अभी भी 11 सीट ऐसी हैं, जहां पार्टी ने अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। इन सीटों की लिस्ट-
देवली
त्रिलोकपुरी
शाहदरा
बुराड़ी
बवाना
वजीरपुर
दिल्ली कैंटोनमेंट
संगम विहार
ग्रेटर कैलाश
बाबरपुर
गोकलपुर

कांग्रेस ने इन सीटों पर अभी तक नहीं उतारे उम्मीदवार
कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 70 में अभी तक केवल 48 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। अभी 22 सीटें ऐसी हैं, जहां कांग्रेस ने अपने कैंडिडेट नहीं उतारे हैं। इन सीटों की लिस्ट देखिए-
नजफगढ़
तिमारपुर
मुंडका
रोहिणी
पटेल नगर
जनकपुरी
पालम
गांधी नगर
शाहदरा
किराड़ी
विश्वास नगर
रोहतास नगर
बदरपुर
घोंडा
बवाना
मॉडल टाउन
करोलबाग
हरी नगर
विकासपुरी
आर के पुरम
तुगलकाबाद
ओखला

3 फरवरी को होगी दिल्ली चुनाव के लिए वोटिंग
दिल्ली विधानसभा चुनाव की सभी 70 सीटों पर 3 फरवरी को मतदान होगा। वहीं 8 फरवरी को चुनाव के नतीजे जारी होंगे। दिल्ली चुनाव में कई सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है। बीजेपी और आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस भी अलग रणनीति के साथ चुनावी समर में कूद चुकी है। इसके अलावा मुस्लिम आबादी वाली कुछ सीटों पर ओवैसी की AIMIM भी अपने उम्मीदवार उतार रही है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे बोर्ड टॉपर बच्चों का सम्मान, प्रत्येक मेधावी को मिलेंगे दो-दो लाख रुपए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार, 5 जून को राजधानी रायपुर के...

कांस्टेबल भर्ती: रिक्त पदों को भरने के लिए 19 अभ्यर्थियों की नई सूची जारी

जयपुर। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल भर्ती-2025 की प्रक्रिया के तहत रिक्त रह गए पदों...

‘खालसा टैक्स’ विवाद पर हिमाचल-पंजाब आमने-सामने, सीएम सुक्खू ने भगवंत मान से की मुलाकात

शिमला/चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर बाहरी राज्यों के वाहनों से वसूले जा रहे...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...