16.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराजनीतिविपक्ष ने रघुराम राजन की दलीलों से किया वार, सीतारमण ने भी...

विपक्ष ने रघुराम राजन की दलीलों से किया वार, सीतारमण ने भी उन्हीं के बयानों के तीर दाग दिए

Published on

नई दिल्‍ली

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन को हथियार बनाकर विपक्ष मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल खड़े करता है। अब सरकार उन्‍हीं का नाम लेकर विपक्ष पर हमलावर हो गई है। वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को महंगाई पर संसद में जवाब देते हुए राजन का ही जिक्र कर दिया। सीतारमण ने विपक्ष पर राजन के बयानों के तीर दाग दिए। वित्‍त मंत्री ने उनका नाम लेते हुए कहा कि राजन ही बोले हैं कि आरबीआई ने अच्छा काम किया है। मोदी सरकार ने कर्ज कम रखने में अच्‍छा काम किया है। देश मजबूत स्थिति में है। भारत पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे हालात से नहीं गुजर रहा है।

लोकसभा में सोमवार को महंगाई के मुद्दे पर चर्चा हुई। अंत में वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जवाब दिया। इस दौरान उन्‍होंने रघुराम राजन का भी जिक्र किया। पूर्व आरबीआई गवर्नर का नाम लेकर विपक्ष मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल खड़े करता आया है। सीतामरण ने उन्‍हीं का नाम लेकर विपक्ष को जवाब दिया। इसके लिए उन्‍होंने रघुराम राजन के शनिवार को दिए बयान का उल्‍लेख किया।

सीतारमण बोलीं, ‘आरबीआई ने अच्छा काम किया, रघुराम राजन ने शनिवार को ही कहा। मोदी सरकार ने कर्ज कम रखने का अच्छा काम कर रही है, यह भी राजन ने कहा है। हमारे पास पर्याप्त मुद्रा भंडार है। हम पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे हालात से नहीं गुजर रहे हैं।’

रघुराम राजन का नाम लेकर हमलावर रहा है विपक्ष
रघुराम राजन ने रिजर्व बैंक के गवर्नर पद से जब इस्तीफा दिया था और मोदी सरकार से उनकी खटपट की खबरें आई थीं, तब कांग्रेस समेत विपक्ष ने इसे मुद्दा बनाकर हमला बोला था। शनिवार को रघुराम राजन ने कहा था कि रिजर्व बैंक ने बहुत अच्छा काम किया है। भारत की हालत श्रीलंका और पाकिस्तान की तरह नहीं होने वाली है।

पूर्व आरबीआई गवर्नर ने की थी जमकर तारीफ
पूर्व आरबीआई गवर्नर ने मीडिया से बातचीत में यह भी कहा था कि रिजर्व बैंक ने विदेशी मुद्रा भंडार को बढ़ाने का काम किया है। भारत के पास पर्याप्त विदेशी मुद्रा है। यहां श्रीलंका और पाकिस्तान जैसे हालात नहीं बनेंगे। वह बोले थे कि भारत पर विदेशी कर्ज है, लेकिन यह अन्य देशों के मुकाबले काफी कम है। महंगाई का दबाव तो है, लेकिन यह समस्या इस वक्त पूरी दुनिया में है। सबसे ज्यादा महंगाई खाद्य पदार्थों और ईंधन में है। रिजर्व बैंक लगातार ब्याज दरें बढ़ा रहा है। इससे आने वाले वक्त में महंगाई जरूर कम होगी। रघुराम राजन के इस बयान से कांग्रेस समेत उन विपक्षी दलों को जोर का झटका लगा था जो पिछले काफी समय से मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों का विरोध कर रहे थे।

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...