5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराजनीति'हमारे सांसद भी घूम रहे हैं और आतंकी भी घूम रहे हैं':...

‘हमारे सांसद भी घूम रहे हैं और आतंकी भी घूम रहे हैं’: बयान देकर फंस गए कांग्रेस नेता जयराम रमेश? बीजेपी ने उठाया सवाल

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक बयान देकर बीजेपी को हमले का मौका दे दिया है। उन्होंने ‘पहलगाम हमला’ के आतंकवादियों के साथ विदेश दौरे पर गए सर्वदलीय प्रतनिनिधिमंडल में शामिल सांसदों की तुलना कर दी है। यह प्रतिनिधिमंडल दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ भारत का संदेश देने गए हैं। रमेश के इस बयान पर बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और इसे ‘भयानक तुलना’ बताया है। बीजेपी ने कांग्रेस नेता पर पाकिस्तान भारत की सैन्य और राजनयिक कार्रवाई को कमजोर करने का भी आरोप लगाया है।

‘हमारे सांसद भी घूम रहे हैं और आतंकी भी घूम रहे हैं’
जयराम रमेश ने कहा कि पहलगाम हमले में शामिल आतंकवादी चार अन्य हमलों में भी शामिल थे और आज भी खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने सांसदों और आतंकवादियों की तुलना करते हुए कहा कि हमारे सांसद और आतंकवादी दोनों ही खुलेआम घूम रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए जयराम रमेश ने कहा, ‘पहलगाम के ये आतंकवादी चार हमलों में शामिल थे, और फिर भी वे यहां-वहां घूम रहे हैं। हमारे सांसद भी यहां-वहां घूम रहे हैं और आतंकवादी भी यां-वहां घूम रहे हैं।’

‘आतंकवादी की जगह हम पर निशाना साध रहे हैं’
रमेश ने बीजेपी पर कांग्रेस के सवालों का जवाब नहीं देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी सिर्फ उनकी पार्टी पर निशाना साधती है, जबकि उसका निशाना आतंकवादियों पर होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, ‘उनका हमला कांग्रेस पार्टी पर है; यह आतंकवादियों पर होना चाहिए। पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। आतंकवादियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। जो मिसाइलें हर दिन लॉन्च की जा रही हैं, वे कांग्रेस पार्टी के खिलाफ लॉन्च की जा रही हैं।’

‘क्या संसद को उन पर कार्रवाई नहीं करनी चाहिए?’
बीजेपी ने कांग्रेस पर आतंकवादियों और सांसदों के प्रतिनिधिमंडल के बीच ‘भयानक तुलना’ करने का आरोप लगाया है। बीजेपी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, ‘कांग्रेस इस तरह न केवल हमारे सैन्य हमले (ऑपरशन सिंदूर) को ‘छुटपुट’ बताकर कमजोर करती है, बल्कि हमारे राजनयिक हमले को भी।’ उन्होंने आगे सवाल किया, ‘क्या संसद को उन पर कार्रवाई नहीं करनी चाहिए?’ गौरतलब है कि वैश्विक आउटरीच प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस पार्टी के सांसद भी शामिल हैं। इस प्रतिनिधिमंडल में शशि थरूर भी शामिल हैं, जो ऑपरेशन सिंदूर पर अमेरिका जाने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ऑपरेशन सिंदूर पर कहा था कि सरकार पाकिस्तान के खिलाफ ‘छुटपुट’ (छोटे) युद्ध कर रही है। कर्नाटक में एक रैली में बोलते हुए कांग्रेस नेता ने जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए 26 लोगों की जान बचाने में विफल रहने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की थी।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...