14.2 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीति1700 अनधिकृत कॉलोनियों को मालिकाना हक, 13000 सील दुकानों को खोलेंगे... दिल्ली...

1700 अनधिकृत कॉलोनियों को मालिकाना हक, 13000 सील दुकानों को खोलेंगे… दिल्ली की चुनावी रैली में अमित शाह ने किया वादा

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में चुनाव की तारीख करीब आते ही बीजेपी का चुनाव प्रचार कैंपेन काफी तेज हो गया है। बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शनिवार को दिल्ली में बीजेपी उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे। शाह ने मुस्तफाबाद के बाद करावल नगर में जनसभा को संबोधित किया। करावल नगर से बीजेपी की तरफ से कपिल मिश्रा चुनाव मैदान में हैं। यहां शाह ने लोगों से कहा कि बीजेपी की सरकार बनने पर 1700 अनधिकृत कॉलोनियों को मालिकाना हक देंगे।

सरकार में आने पर बनेगा यमुना रिवर फ्रंट
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बीजेपी सरकार दिल्ली में सील-बंद 13000 दुकानों को खोलेंगे। शाह ने इस मौके पर एक बार फिर से यमुना की सफाई का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर बीजेपी यमुना को साफ कर यमुना रिवर फ्रंट बनाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने आज ही मध्यम वर्ग के भाईयों के लिए 12 लाख रुपये तक की आय पर इनकम टैक्स माफ किया है। शाह ने गिग वर्कर्स के लिए हेल्थ बीमा की बात दोहराई।

हर महीने की 5 तारीख को खाते में 2500 रुपये
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम दिल्ली में 10 लाख रुपये की आयुष्मान भारत योजना भी चालू कर रहे हैं। अमित शाह ने सभा में बैठी महिलाओं से कहा कि आप चिंता मत कीजिए, कपिल मिश्रा को जीत दिला दीजिए, हर महीना आपके खाते में 5 तारीख को 2500 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि देश में गैस सिलेंडर का जो भी भाव हो, दिल्ली की माताओं-बहनों को 500 रुपये में गैस का सिलेंडर मिलेगा। इसके साथ ही होली और दीवाली पर एक-एक सिलेंडर मुफ्त में दिया जाएगा।

Latest articles

जनसुनवाई में बुजुर्ग पिता की गुहार: ‘बेटी को दिलाई नौकरी, अब उसी ने घर से निकाला

भोपाल। कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान मंगलवार को कुल 188 आवेदन प्राप्त हुए।...

नारियल खेड़ा चौराहे पर पुलिसकर्मियों से अभद्रता, भीड़ ने घेरकर आरोपी को छुड़ाया

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नारियल खेड़ा चौराहे पर मंगलवार देर...

ईडी की बड़ी कार्रवाई: पूर्व ईएनसी गोविंद मेहरा और आबकारी अधिकारी भदौरिया की 85.45 करोड़ की संपत्ति कुर्क

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मप्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी डिजिटल और...

एम्स भोपाल में दुर्लभ सर्जरी सफल, एक ही ऑपरेशन में दो अलग-अलग कैंसर को किया खत्म

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के डॉक्टरों ने जटिल कैंसर उपचार के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...