10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराजनीतिविदेशी अखबारों में छपी फोटो दिल्ली के प्राइवेट स्कूल की... BJP नेता...

विदेशी अखबारों में छपी फोटो दिल्ली के प्राइवेट स्कूल की… BJP नेता कपिल मिश्रा का दावा

Published on

नई दिल्ली

नई एक्साइज पॉलिसी मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर शुक्रवार को सीबीआई की छापेमापी के बाद दिल्ली की सिसायत में भूचाल आ गया है। सीबीआई की इस कार्रवाई के बाद आम आदमी पार्टी और बीजेपी के नेता एक-दूसरे पर हमलावर हो गए हैं। सिसोदिया के घर छापेमारी के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘सीबीआई ने यह छापा उसी दिन मारा जिस दिन अमेरिका के प्रमुख अखबार ‘न्यूयार्क टाइम्स’ में मनीष सिसोदिया के काम की तारीफ करते हुए खबर छपी।’ उधर बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल की बात का खंडन करते हुए खबर के साथ छपे एक फोटो को लेकर सवाल उठाया है। उनका कहना है कि इस खबर में छपी एक फोटो सरकारी नहीं बल्कि प्राइवेट स्कूल का है।

कपिल मिश्रा ने किया ये दावा
कपिल मिश्रा ने एक ट्वीट में लिखा, ‘न्यू यॉर्क टाइम्स और खलीज टाइम्स में पैसे देकर खबर तो छपवा ली, पर झूठ और चोरी की आदत नहीं गई। ये फ़ोटो दिल्ली के सरकारी स्कूल की नहीं बल्कि मयूर विहार के मदर मैरी स्कूल के बच्चों की है. केजरीवाल और सिसोदिया देश में भी झूठ बेच रहे हैं और विदेश में भी।’

दरअसल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई के छापे की खबर सामने आने के बाद ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने लिखा था,’जिस दिन अमेरिका के सबसे बड़े अखबार NYT के फ्रंट पेज पर दिल्ली शिक्षा मॉडल की तारीफ और मनीष सिसोदिया की तस्वीर छपी, उसी दिन मनीष के घर केंद्र ने CBI भेजी। CBI का स्वागत है, पूरा cooperate करेंगे, पहले भी कई जांच/रेड हुईं. कुछ नहीं निकला, अब भी कुछ नहीं निकलेगा।’

नई शराब नीति के खिलाफ सीबीआई के छापे के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने अपनी शुरुआत में मनीष सिसोदिया की तारीफ की। उन्होंने कहा कि न्यूयार्क टाइम्स के फ्रंट पेज पर दिल्ली के शिक्षा मॉडल की तारीफ छपी है। उसमें मनीष सिसोदिया की भी तस्वीर छपी है। यह देश के लिए गर्व की बात है। न्यूयार्क टाइम्स के फ्रंट पेज पर सकारात्मक खबर शायद ही इन सालों में छपी हो। मनीष सिसोदिया जी सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री हैं।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...