5.6 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराजनीतिकथित शेयर बाजार घोटाले को लेकर आया पीयूष गोयल का जवाब, बोले...

कथित शेयर बाजार घोटाले को लेकर आया पीयूष गोयल का जवाब, बोले – राहुल गांधी पर भरोसा नहीं करता देश

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गाधी ने चुनावी एग्जिट पोल्स के बाद उछले और चुनावी नतीजों में धड़ाम हुए शेयर बाजार के मामले में बीजेपी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राहुल गांधी को निशाने पर लिया और कहा कि राहुल की बातों को अब कोई सीरियस नहीं लेता है।बीजेपी ने राहुल गांधी के आरोपों को लेकर कहा कि राहुल गांधी के सभी आरोप बेबुनियाद ही हैं। पीयूष गोयल ने कहा है कि राहुल गांधी निवेशकों के बीच डर पैदान करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि सच यह है कि दस साल से शेयर बाजार लगातार बुलिश ही है

पीयूष गोयल ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी बीजेपी को बदनाम करने की कोशिश कर रही है, जबकि सच यह है कि अब राहुल गांधी को ये देश गंभीरता से नहीं लेता है। पीयूष गोयल ने कहा कि एग्जिट पोल के नतीजे आने के बाद FIIS ने खरीदारी की थी और बाजार में उतार-चढ़ाव तो होता रहता है, यह सामान्य बात है।मोदी सरकार की तारीफ करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि 10 साल में बाजार का मार्केट कैप बढ़ा है और मोदी सरकार में पीएसयू शेयर 4 गुना तक बढ़ा है. शेयर बाजार में तो बदलाव होते रहते हैं और भारत दुनिया के टॉप 5 शेयर बाजारों में से एक है।

मोदी सरकार की वजह से बढ़ा शेयर बाजार
पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत की अर्थव्यवस्था की उपलब्धि साधारण नहीं है। इसे पूरा विश्व गंभीरता से ले रहा है और समझ रहा है। देश का विकास पीएम मोदी के नेतृत्व हो रहा है। पीयूष गोयल ने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी सरकार की वजह से शेयर मार्केट में ऐतिहासिक बढ़त हुई है। Mutual Funds का कैप भी बढ़कर 56,000 करोड़ रुपये हो गया है। 10 साल में शेयर बाजार में पूंजीकरण बढ़ा है।

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने शेयर बाजार को लेकर केंद्र सरकार पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके कहने पर ही लोगों ने चुनाव के रिजल्ट से पहले शेयर खरीदे और रिजल्ट वाले दिन आद आदमी के 30 लाख करोड़ रुपये डूब गए।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...