10.9 C
London
Friday, April 3, 2026
Homeराजनीतिपीएम मोदी ने मन की बात के 101वें एपिसोड को किया संबोधित,...

पीएम मोदी ने मन की बात के 101वें एपिसोड को किया संबोधित, वीर सावरकर का किया जिक्र

Published on

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 101वें एपिसोड को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने मन की बात के 100वें एपिसोड का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश और दुनिया में चाहे वह कोई भी समय हो, दिन हो या रात हो, उन्होंने मन की बात को सुना। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आपने जो मन की बात को लेकर आत्मीयता दिखाई है, वह भावुक करने वाला है और अभूतपूर्व है।

पीएम मोदी ने मन की बात में वीर सावरकर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “मेरे प्यारे देशवासियों आज 28 मई को महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर जी की जयंती है। उनके त्याग, साहस और संकल्प शक्ति से जुड़ी गाथाएं आज भी हम सब को प्रेरित करती हैं। मैं वह दिन भूल नहीं सकता जब मैं अंडमान में उस कोठरी में गया था, जहां वीर सावरकर ने काला पानी की सजा काटी थी। वीर सावरकर का व्यक्तित्व दृढ़ता और विशालता से समाहित था। उनके स्वाभिमानी स्वभाव को गुलामी की मानसिकता बिल्कुल भी रास नहीं आती थी। सामाजिक न्याय के लिए भी वीर सावरकर ने जितना कुछ किया, उसे आज भी याद किया जाता है।”

युवासंगम का जिक्र किया
पीएम मोदी ने कहा, “हमारे देश में देखने के लिए बहुत कुछ है। इसी को देखते हुए शिक्षा मंत्रालय ने ‘युवासंगम’ नाम से एक बेहतरीन पहल की है। इस पहल का उद्देश्य People to People Connect बढ़ाने के साथ ही देश के युवाओं को आपस में घुलने-मिलने का मौका देना।विभिन्न राज्यों के उच्च शिक्षा संस्थानों को इससे जोड़ा गया है। युवासंगम में युवा दूसरे राज्यों के शहरों और गावों में जाते हैं, उन्हें अलग-अलग तरह के लोगों के साथ मिलने का मौका मिलता है। युवासंगम के पहले चरण में लगभग 1200 युवा, देश के 22 राज्यों का दौरा कर चुके हैं।”

योग दिवस को लेकर पीएम मोदी ने बड़ी बात कही। उन्होंने कहा, “21 जून को हम ‘World Yoga Day’ भी मनाएंगे। उसकी भी देश-विदेश में तैयारियां चल रही हैं। आप इन तैयारियों के बारे में भी अपने ‘मन की बात’ मुझे लिखते रहिए। किसी और विषय पर कोई और जानकारी अगर आपको मिले तो वो भी मुझे बताइयेगा।”

पीएम मोदी ने संत कबीर दास को भी याद किया। उन्होंने कहा, “कुछ दिन बाद 4 जून को संत कबीरदास जी की भी जयंती है। कबीरदास जी ने जो मार्ग हमें दिखाया है, वो आज भी उतना ही प्रासंगिक है। संत कबीर ने समाज को बांटने वाली हर कुप्रथा का विरोध किया, समाज को जागृत करने का प्रयास किया।”

 

Latest articles

संपूर्ण प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता : मुख्य सचिव

जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर करें सख्त कार्यवाही भोपाल। संपूर्ण प्रदेश में एलपीजी सहित...

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, नई दरें 1 अप्रैल से लागू

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के...

डिजिटल मैपिंग से विकास परियोजनाओं की होगी रीयल टाइम मॉनिटरिंग : मुख्यमंत्री शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर विकास परियोजनाओं की...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से राजस्थान को केन्द्र से रिकॉर्ड अनुदान

जयपुर। भजनलाल शर्मा के सक्रिय प्रयासों और प्रभावी समन्वय के परिणामस्वरूप वित्तीय वर्ष 2025-26...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...