19.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराजनीतिलोकसभा में भाषण के बीच PM मोदी को मिली हाथरस हादसे की...

लोकसभा में भाषण के बीच PM मोदी को मिली हाथरस हादसे की जानकारी, शोक व्यक्त कर बोले- हर संभव मदद करेंगे

Published on

हाथरस

उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख व्यक्त किया है। जिस वक्त हादसे की खबर आई, उस समय मोदी लोकसभा में सदन को संबोधित कर रहे थे। भाषण के बीच में उन्हें हाथरस में हादसे की खबर मिली। इस पर उन्होंने अपने भाषण के दौरान ही शोक-संवेदना व्यक्त की। मोदी ने कहा कि UP के हाथरस में दुखद मृत्यु की जानकारी आ रही है। जिनकी जानें गई हैं, उनके प्रति संवेदना प्रकट करता हूं। मोदी ने कहा कि मैं घायलों के ठीक होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार बचाव कार्य में जुटी है और केंद्र सरकार संपर्क में है। पीड़ितों की हर संभव मदद होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश के हाथरस में मची भगदड़ में कई लोगों के मरने की खबर है। मैं इस हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की निगरानी में प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है। केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी लगातार उत्तर प्रदेश सरकार के संपर्क में हैं। मैं इस सदन के माध्यम से सभी को आश्वस्त करता हूं कि पीड़ितों की हरसंभव मदद की जाएगी।’ नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री राहत कोष से हादसे में मरने वाले लोगों के परिवार को 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। वहीं घायल लोगों को भी 50-50 हजार रुपये देने के निर्देश दिए हैं।

इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने भी हादसे को लेकर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के लिए मुआवजे का भी ऐलान कर दिया है। मरने वालों के परिवार को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा हादसे की जांच के लिए पुलिस अफसरों के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। योगी ने दो मंत्रियों को भी हाथरस भेजा है। मुख्य सचिव और डीजीपी भी मौके पर भेजे गए हैं।

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...