12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराजनीतिइधर कन्याकुमारी में PM मोदी का ध्यान, तो उधर शाह पहुंचे तिरुपति...

इधर कन्याकुमारी में PM मोदी का ध्यान, तो उधर शाह पहुंचे तिरुपति बालाजी और नड्डा ने किए कुलदेवी के दर्शन

Published on

नई दिल्ली,

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान शनिवार को होना है. शुक्रवार को चुनाव प्रचार खत्म होने के साथ ही पीएम मोदी कन्याकुमारी पहुंच गए जहां वे वहां स्वामी विवेकानंद रॉक मेमोरियल के ध्यान मंडपम् में ध्यान लगा रहे है. कन्याकुमारी पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने सबसे पहले उस भगवती अम्मन मंदिर मंदिर में पूजा-अर्चना की, जो देवी कन्याकुमारी को समर्पित है.

पीएम के अलावा बीजेपी के अन्य नेता भी मंदिरों के दर्शन कर रहे हैं. गृह मंत्री अमित शाह जहां परिवार के साथ तिरुपति बालाजी पहुंचे तो वहीं बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने परिवार संग हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में कुलदेवी शक्ति पीठ में पूजा की.

शाह ने तिरुपति मंदिर में की पूजा
गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को अपनी पत्नी सोनल शाह के साथ तिरुपति बालाजी में पहुंचकर भगवान वेंकटेश्वर स्वामी की पूजा-अर्चना की. मंदिर के प्रवेश द्वार पर उनका स्वागत तिरुमाला-तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के कार्यकारी अधिकारी एवी धर्म रेड्डी ने किया. दंपति ने आज वीआईपी ब्रेक अवधि के दौरान पूजा-अर्चना की.

मंदिर के आधिकारिक सूत्रों की मानें तो अमित शाह की पत्नी सोनल शाह ने भी दिन में अभिषेकम सेवा में भाग लिया. दर्शन के बाद मंदिर के पुजारियों ने शाह को वैदिक मंत्रों से आशीर्वाद दिया. मंदिर के अधिकारियों ने मंदिर के अंदर रंगनायकुला मंडपम में अमित शाह को भगवान का प्रसाद और एक तस्वीर भेंट की.

नड्डा पहुंचे कुलदेवी के दर पर
वहीं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने गुरुवार को अपने परिवार के साथ पहुंचकर बिलासपुर स्थित अपनी कुल देवी शक्तिपीठ श्री नैनादेवी मंदिर के दर्शन किए. यहां उन्होंने विधि विधान के साथ माता रानी की पूजा अर्चना की.

उन्होंने खुद एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘आज देवभूमि हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में कुलदेवी मंदिर एवं आदिशक्ति माँ नैना देवी जी मंदिर में सपरिवार दर्शन-पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ. शिवालिक पर्वत श्रृंखला पर स्थित, इस प्रसिद्ध शक्तिपीठ में पूजन से सदैव नवीन ऊर्जा व लोक के लिए समर्पण का सृजन होता है. इस अवसर पर समस्त देशवासियों के सुख-सौभाग्य, आरोग्य व समृद्धि के लिए प्रार्थना की, माता रानी सबका कल्याण करें.’

45 घंटे के लिए ध्यान पर बैठे हैं पीएम मोदी
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल में ‘ध्यान साधना’ कर रहे हैं. विवेकानंद रॉक मेमोरियल में पीएम मोदी ने गुरुवार शाम करीब 6 बजकर 45 मिनट पर ध्यान शुरू किया जो 1 जून की शाम तक जारी रहेगा. पीएम मोदी उसी शिला पर बैठकर ध्यान कर रहे हैं जिस शिला पर विवेकानंद ने ध्यान किया था.अपने 45 घंटे के ध्यान के दौरान पीएम मोदी सिर्फ तरल आहार लेंगे और इस दौरान वह केवल नारियल पानी और अंगूर के जूस का सेवन करेंगे

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...