17.2 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeराजनीतिPM मोदी शपथ ग्रहण 3.0: कई मंत्री ड्रॉप तो किसी को हार...

PM मोदी शपथ ग्रहण 3.0: कई मंत्री ड्रॉप तो किसी को हार के बाद भी मिला NDA सरकार में पद

Published on

नई दिल्ली

एनडीए सरकार के तीसरे टर्म में कुछ नेता जीतकर मंत्रिमंडल से ड्रॉप हुए तो किसी को हारने के बाद भी मंत्री पद मिला। अब तक केंद्रीय मंत्री रहे अनुराग ठाकुर, स्मृति इरानी, अर्जुन मुंडा, महेंद्र नाथ पांडे, नारायण राणे, पुरुषोत्तम रूपाला, आरके सिंह को इस बार जगह नहीं मिली। अनुराग ठाकुर हिमाचल से, नारायण राणे महाराष्ट्र से और पुरुषोत्तम रूपाला गुजरात से चुनाव जीते हैं। चुनाव के दौरान रुपाला के एक बयान को लेकर खासा विवाद हुआ था और राजपूत संगठनों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। स्मृति इरानी ने जहां 2019 में कांग्रेस नेता राहुल गाँधी को अमेठी से हराया था, वहीं इस बार वह अमेठी से चुनाव हार गई हैं। अर्जुन मुंडा, महेंद्र नाथ पांडे और आरके सिंह भी चुनाव नहीं जीत पाए। पिछली सरकार में राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर को भी सरकार में जगह नहीं मिली। उन्होंने केरल से कांग्रेस नेता शशि थरूर के खिलाफ चुनाव लड़ा था लेकिन करीबी मुकाबले में हार गए।

हार कर भी मिला मंत्री पद
जहां कई बड़े नाम हार के बाद ड्रॉप हुए हैं वहीं पंजाब के लुधियाना से चुनाव हारे रवनीत सिंह बिट्टू को मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया है। बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं। चुनाव से ठीक पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी जॉइन की और बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा। बीजेपी पंजाब में पैर जमाने की कोशिश कर रही है। इस बार पहली बार पंजाब में बीजेपी ने अकेले चुनाव लड़ा था लेकिन एक सीट भी नहीं जीत पाई थी।

जिनकी चर्चा थी पर नहीं मिला पद
पूर्व राज्यसभा सांसद और अब उत्तराखंड से सांसद बने अनिल बलूनी के नाम को लेकर चुनाव से पहले ही चर्चा थी कि उन्हें मंत्रिपरिषद में जगह मिल सकती है। हालांकि उन्हें सरकार में शामिल नहीं किया गया है। बिहार में बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के समर्थकों को इस बार उम्मीद थी कि उन्हें मंत्री पद मिलेगा लेकिन वह भी सरकार में शामिल नहीं है। दिल्ली से मनोज तिवारी के नाम की भी चर्चा थी हालांकि उन्हें भी मंत्री पद नहीं मिला। तमिलनाडु से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई को भी मंत्रिमंडल में शामिल करने की चर्चा थी हालांकि उन्हें जगह नहीं मिली। तमिलनाडु में बीजेपी के वोट शेयर बढ़ा है।

Latest articles

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

ईडी कार्रवाई पर सीएम भगवंत मान का केंद्र पर हमला, बोले- एजेंसियों के सहारे 2027 चुनाव की तैयारी कर रही बीजेपी

चंडीगढ़। भगवंत मान ने राज्य में हाल ही में हुई ईडी कार्रवाई को लेकर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...