17.6 C
London
Friday, June 5, 2026
HomeराजनीतिAAP नेताओं को PM हाउस जाने से पुलिस ने रोका, उधर आतिशी...

AAP नेताओं को PM हाउस जाने से पुलिस ने रोका, उधर आतिशी के बंगले पर डटे वीरेंद्र सचदेवा

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बीच बंगले पर सियासत तेज हो गई है. AAP नेता पहले सीएम आवास गए और अंदर जाने की जिद पर सड़क पर बैठ गए. उसके बाद प्रधानमंत्री आवास जाने की कहकर निकले तो वहां भी रास्ते में पुलिस ने रोक दिया. इस बीच, बीजेपी नेता भी बंगले विवाद में कूद पड़े और सीएम आतिशी के बंगले पर पहुंच गए. बीजेपी ने आतिशी को बंगलादेवी तक कह दिया.

दिल्ली की राजनीति में सीएम हाउस को लेकर राजनीतिक विवाद चल रहा है. बुधवार को AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और मंत्री सौरभ भारद्वाज समेत अन्य नेता सिविल लाइन में स्थित CM हाउस पहुंच गए. उनके साथ मीडिया भी थी. सीएम हाउस के बाहर पुलिस ने भीड़ को रोक लिया. मौके पर बेरिकेडिंग की गई थी. उसके बाद AAP नेता पीएम हाउस देखने जाने की बात कहकर निकल गए. हालांकि, AAP नेताओं को एक बार फिर रास्ते में रोक दिया गया.

पुलिस ने लोक कल्याण मार्ग पर AAP नेताओं के काफिले को आगे नहीं बढ़ने दिया, जिसके बाद AAP नेता दूसरे रूट से निकल गए. लोक कल्याण मार्ग पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहती है. इसी रोड पर पीएम आवास है.

इससे पहले सिविल लाइन में दिल्ली सीएम आवास में अंदर जाने को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक हो गई थी. AAP नेताओं का कहना है कि बीजेपी कह रही है कि सीएम हाउस में लग्जरी सुविधाएं हैं. अगर वहां लग्जरी सुविधाएं हैं तो खोलकर दिखाया जाना चाहिए. हम लोग वो सुविधाएं देखने के लिए आए हैं. AAP नेता अपने साथ मीडियाकर्मियों को लेकर पहुंचे थे.

दिल्ली हाउस के बाहर पुलिस ने भीड़ को रोक लिया, जिसके बाद विवाद होने लगा. AAP नेताओं का कहना है कि ऊपर से आदेश का हवाला देकर हमें रोका जा रहा है. इस दौरान AAP नेताओं की पुलिस से नोकझोंक हो गई.

बीजेपी भी आतिशी के बंगले के बाहर पहुंची
इधर, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेव भी सीएम आतिशी के बंगले के बाहर पहुंचे हैं. वे वहां गेट खोलने के लिए आग्रह कर रहे हैं. सचदेवा का कहना है कि आतिशी के पास दो बंगले हैं. आखिर वे कितने बंगले चाहती हैं? सचदेवा ने कहा, हम तो आतिशी के घर के बाहर खड़े हैं. इनके पास 2 बंगले हैं. और कितने बंगले चाहिए बंगलेवाली देवी को. कितने बंगले चाहती हैं बंगलेवाली देवी?

वहीं, AAP नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह का कहना था कि हमें सीएम आवास में अंदर जाने के लिए अनुमति नहीं चाहिए. हमें बेवजह रोका जा रहा है. बाद में AAP नेता सड़क पर ही बैठ गए और धरना देने लगे. उसके बाद पीएम आवास पर जाने की कहकर निकल गए.

AAP नेता सौरभ भारद्वाज का कहना था कि हम बीजेपी नेताओं को सीएम हाउस दिखाना चाहते हैं. हम लोग पीएम हाउस भी जाएंगे और वहां भी सुविधाएं देखना चाहेंगे. भारद्वाज का कहना था कि संजय सिंह सांसद हैं और मैं दिल्ली सरकार में मंत्री हूं. पुलिस हमें क्यों रोकेगी. यहां तक ​​कि सीएम आवास भी हाई सिक्योरिटी जोन है.संजय सिंह ने कहा, हम 7LKM जा रहे हैं. वे हमें उनका आवास क्यों नहीं दिखा रहे हैं.

भारद्वाज ने कहा कि बीजेपी नेता घबरा गए हैं. किसे आदेश पर सीएम हाउस बंद किया गया है. PWD विभाग ने बंगले को कब्जे में लिया है. सौरभ ने कहा, दिल्ली का चुनाव ही बंगले के मुद्दे पर लड़ा जाएगा.दूसरी तरफ बीजेपी ने सीएम हाउस का एक वीडियो जारी किया है. बीजेपी का दावा है कि ये वीडियो सीएम हाउस के अंदर का है. BJP ने कहा, क्या आपने अरविंद केजरीवाल जी के भ्रष्टाचार का शीशमहल देखा है? अगर नहीं देखा है तो आइये आज आपको दिखाते हैं शीशमहल के अंदर के दुर्लभ दृश्य.

सूत्रों का कहना है कि PWD के अधिकारियों ने दिल्ली पुलिस से फ्लैग स्टाफ मार्ग पर स्थित आवास में किसी को भी अंदर जाने की अनुमति ना देने का अनुरोध किया है. दिल्ली पुलिस का सुझाव है कि वे PWD के अनुसार आदेशों का पालन कर रहे हैं. पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज को भी इसकी सूचना दे दी है.

Latest articles

कोचिंग में फायरिंग मामले में पुलिस खान सर की तलाश में; गंभीर आरोपों में FIR दर्ज

पटना। पटना में पिछले दिनों खान सर की कोचिंग पर हुए फायरिंग मामले में...

मानसून से पहले मौसम में बदलाव; तेज़ तूफ़ान और बारिश से राज्य भर में तापमान गिरा; 45 ज़िलों के लिए अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून भले अभी नहीं पहुंचा हो, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियां पूरे...

​भेल को मिला अब तक का बड़ा ऑर्डर: प्रयागराज में ₹21,000 करोड़ से अधिक का पावर प्रोजेक्ट मिला

​भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की प्रतिष्ठित अग्रणी इंजीनियरिंग कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...