21.4 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराजनीतिमणिपुर सीएम की 'Sorry' पर सियासत शुरू, कांग्रेस ने पीएम मोदी को...

मणिपुर सीएम की ‘Sorry’ पर सियासत शुरू, कांग्रेस ने पीएम मोदी को घेरा

Published on

नई दिल्ली,

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने मंगलवार को राज्य में जातीय संघर्ष के लिए माफी मांगने के बाद कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने पूछा कि पीएम मोदी वहां (मणिपुर) जाकर ऐसा क्यों नहीं कर सकते, जबकि वह देश और दुनिया भर की यात्रा करते रहते हैं.कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पीएम पर जानबूझकर मणिपुर की यात्रा का टालने का आरोप लगाया है और कहा कि मणिपुर के लोग प्रधानमंत्री द्वारा उनकी उपेक्षा को नहीं समझ सकते.

कांग्रेस ने साधा निशाना
उन्होंने एक्स पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री मणिपुर क्यों नहीं जा सकते और वहां वही बात क्यों नहीं कह सकते? उन्होंने जानबूझकर 4 मई, 2023 से राज्य का दौरा करने से परहेज किया है, जबकि वह देश और दुनिया भर में यात्रा करते हैं. मणिपुर के लोग इस उपेक्षा को समझ ही नहीं सकते.उन्होंने ये टिप्पणी सीएम बीरेन सिंह द्वारा मणिपुर में जातीय संघर्ष के लिए माफी मांगने के कुछ घंटों बाद की है.

CM ने मांगी माफी
सीएम एन. बीरेन सिंह ने राज्य के लोगों से माफी मांगते हुए कहा कि राज्य में जो कुछ हुआ उसके लिए मैं माफी मांगना चाहता हूं. कई लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया और कई लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा. मुझे खेद है और माफी मांगना चाहता हूं, लेकिन पिछले तीन-चार महीनों में अपेक्षाकृत शांति देखने के बाद, मुझे उम्मीद है कि आने वाले वर्ष में सामान्य स्थिति बहाल हो जाएगी.सिंह ने इंफाल में कहा, ‘जो कुछ हुआ वह हो गया… मैं सभी समुदायों से अपील करना चाहता हूं कि वे अपनी पिछली गलतियों को माफ कर दें और शांतिपूर्ण एवं समृद्ध मणिपुर में एक साथ रहकर नए सिरे से जीवन शुरू करें.’

‘गोलीबारी की घटना में आई कमी’
मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि मई 2023 में जातीय संघर्ष शुरू होने के बाद से पिछले 20 महीनों में राज्य में गोलीबारी की घटनाओं में कमी आई है. बता दें कि मणिपुर में मई 2023 से जातीय हिंसा में 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग बेघर हो गए हैं.

Latest articles

एनटीपीसी के नए सीएमडी चयन की प्रक्रिया तेज, 18 वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शॉर्टलिस्ट

नई दिल्ली/भोपाल। देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक और सरकारी स्वामित्व वाली महारत्न कंपनी...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...