16.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराजनीतिप्रियंका भी एक बार अमेठी से चुनाव लड़ ही लें... राहुल को...

प्रियंका भी एक बार अमेठी से चुनाव लड़ ही लें… राहुल को पछाड़ने के बाद स्मृति ईरानी की नई ललकार

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कब और कहां से चुनाव लड़ेंगी इसको लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं। साथ ही यह कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका गांधी अगला लोकसभा चुनाव यूपी से लड़ सकती हैं। इन्हीं सब सवालों के बीच ऐसा ही एक सवाल केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के सामने भी आया। एक निजी न्यूज चैनल के कार्यक्रम में पहुंची स्मृति ईरानी ने एक सवाल के बीच कहा कि अमेठी में अगली बार भी कमल ही खिलेगा साथ ही उन्होंने कहा कि वो चाहती हैं कि प्रियंका गांधी अमेठी से लड़ें…यह भी किस्सा एक बार खत्म हो।

रॉबर्ट वाड्रा का आरोप है कि बीजेपी की सरकार को गांधी परिवार से डर है। इसके जवाब में स्मृति ईरानी ने कहा कि जहां तक राहुल गांधी के जीजा जी की बात है तो अमेठी का ही उल्लेख मैं कर सकती हूं। उन्होंने यूपी विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि भाई-बहन दोनों चुनाव प्रचार के लिए आए थे और चार सीट पर जमानत जब्त हो गई।

उनके तो शुभ चरण पड़ने से ही जमानत जब्त हो जाती है। मैं तो चाहती हूं कि जीजा जी भी संग जाएं। स्मृति ईरानी ने कहा कि ऐसे लोगों से क्या डरेगी बीजेपी। स्मृति ईरानी से जब यह पूछा गया कि कांग्रेस को लग रहा है कि इस बार आप रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि यह तो पार्टी ही तय करेगी लेकिन एक बात कह दूं कोई भी लड़े अमेठी में दोबारा कमल ही खिलेगा।

यदि इस बार प्रियंका गांधी चुनाव लड़ने आ गईं तो इसके जवाब में स्मृति ईरानी ने कहा कि विधानसभा में वो आईं थीं। इसके बाद यह सवाल पूछे जाने पर कि वो खुद तो चुनाव नहीं लडीं। इसके जवाब में स्मृति ईरानी ने कहा कि मैं चाहती हूं कि अमेठी आकर वो लड़ें यह भी किस्सा एक बार खत्म हो। क्या आप चाहती हैं कि इस बार अमेठी का मुकाबला आपके प्रियंका गांधी के बीच हो। इसके जवाब में स्मृति ईरानी ने कहा कि कहां से लड़ना है यह पार्टी फैसला करती है।

 

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...