8.2 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराजनीतिकर्ज, सब्सिडी के बोझ में दबे पंजाब ने केंद्र सरकार से मांगा...

कर्ज, सब्सिडी के बोझ में दबे पंजाब ने केंद्र सरकार से मांगा 1 लाख करोड़

Published on

चंडीगढ

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने केंद्र से 1 लाख करोड़ रुपए के विशेष पैकेज की मांग की है। सरकार और कर्ज से परेशान है। पैकेज की मांग पंजाब के सीएम भगवंत मान ने की है, जिन्होंने हर महीने हर घर में मुफ्त 300 यूनिट बिजली सहित कई रियायतों की घोषणा की है। भगवंत मान ने ऐसे वक्त में यह मांग की है, जब राज्य सरकार 9,000 करोड़ का सब्सिडी बिल नहीं चुका पाई है। सरकारी विभागों पर भी 2,600 करोड़ रुपए का एरियर बकाया है। हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक ने एक रिपोर्ट जारी की थी जिसमें पंजाब उन पांच राज्‍यों में शामिल जिसकी आर्थि‍क स्‍थ‍ित‍ि ठीक नहीं है। आरबआई ने चेताया था क‍ि फ्री की योजनाओं से स्‍थ‍ित‍ि और ब‍िगड़ेगी।

मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद मान ने 25 मार्च को नई दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की थी और राज्य की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए 1 लाख करोड़ रुपए के पैकेज की मांग की थी। उन्होंने हाल ही में नीति आयोग संचालन परिषद की बैठक के दौरान पंजाब के मुद्दों को भी उठाया और खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों के लिए धन और नहर प्रणाली को मजबूत करने के लिए एक विशेष पैकेज की मांग की।

पंजाब के कर्ज से छुटकारा पाने के लिए दो साल के लिए प्रति वर्ष 50,000 करोड़ रुपए की मांग की। यह मेरे भाषण का एक हिस्सा था। मैंने पहले भी इसकी मांग की थी। मान ने बैठक के बाद कहा था। राज्य पर तीन लाख करोड़ रुपए से अधिक का कर्ज है। आरबीआई के अध्ययन के अनुसार पंजाब का कर्ज और जीएसडीपी अनुपात 2019-20 में 42.5% से बढ़कर 46.8% होने का अनुमान है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...