15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराजनीतिराफेल से हमला हुआ और सुरक्षित वापसी भी की… बीजेपी ने बताया...

राफेल से हमला हुआ और सुरक्षित वापसी भी की… बीजेपी ने बताया कैसे सफल रहा ‘ऑपरेशन सिंदूर’

Published on

नई दिल्ली

भारत और पाकिस्तान में तनाव कम होने के बाद केंद्र की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने पूरे मामले में चुप्पी तोड़ी है। बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर हमारी बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस ऑपरेशन ने पूरी दुनिया को दिखाया कि भारत की ताकत क्या है। भारतीय सेना ने पहलगाम का बदला ले लिया। इस दौरान बीजेपी नेता ने कहा कि राफेल से हमला हुआ और सुरक्षित वापसी भी की। इस ऑपरेशन के जरिए हमने दिखाया कि कैसे हम अपने दुश्मन को टारगेट कर सकते हैं। ऑपरेशन सिंदूर के जरिए हमने सभी लक्ष्य हासिल किए।

ऑपरेशन सिंदूर पर बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस
संबित पात्रा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने पाकिस्तान-POK के ऐसे 9 आतंकी ठिकाने को टारगेट किया, जहां अब तक कोई नहीं जा पाया था। इंडियन आर्म्ड फोर्सेज ने उन्हें ध्वस्त कर दिया। बिना किसी नागरिक ठिकाने को निशाना बनाए, हमने आतंकियों पर एक्शन लिया। दुनिया के सभी इस्लामिक देश भारत के साथ हैं।

हमारी सेना ने सभी टारगेट हासिल किए- संबित पात्रा
बीजेपी नेता ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में हमारी सेना ने सभी लक्ष्य हासिल किए। जिसमें आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करना, आतंकियों को मारना शामिल था। राफेल विमानों से हमने आतंकियों को मिट्टी में मिलाया। ऑपरेशन सिंदूर ऐसा मिशन था, जिसे 100 साल तक याद रखा जाएगा। हमने पाकिस्तान के 11 एयरबेस तबाह कर दिए।

‘सुरक्षाबलों का धन्यवाद, जिनकी वजह से सफल हुआ ऑपरेशन सिंदूर’
संबित पात्रा ने कहा कि जब हमने नूर खान एयरबेस को नुकसान पहुंचाया तो पाकिस्तान हमारे हमले को रोकने की हिम्मत भी नहीं कर पाया। पहली बार विश्व में किसी देश ने किसी परमाणु संपन्न देश को उसके अंदर घुसकर तबाह किया। यह यह कार्य हमारी सेना ने कर दिखाया। पात्रा ने कहा कि आज बीजेपी, उसके कार्यकर्ता और देश के नागरिक सुरक्षाबलों का धन्यवाद करते हैं जिनकी वजह से ऑपरेशन सिंदूर सफल हो पाया है।

Latest articles

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...