32.9 C
London
Wednesday, June 24, 2026
Homeराजनीतिसरपंच साब... PM मोदी ने फोन लगाकर कप्तान हरमन और पूरी टीम...

सरपंच साब… PM मोदी ने फोन लगाकर कप्तान हरमन और पूरी टीम को क्या कहा

Published on

नई दिल्ली

पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम टीम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर बात की। भारत ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में स्पेन को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम सेमीफाइनल में जर्मनी से 2-3 से हार गई थी और फाइनल में नहीं पहुंच सकी थी। प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय हॉकी टीम से फोन पर बात करते हुए कहा, ‘आप सभी को बहुत-बहुत बधाई कि आपने भारत को गौरवान्वित किया है। आपने ओलंपिक में हार के सिलसिले को तोड़ा है। मुझे पूरा विश्वास है कि आप भारत में हॉकी के सुनहरे दौर को वापस लाएंगे।’

पीएम मोदी ने हॉकी टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरी टीम को बधाई दी और इसे कौशल, दृढ़ता और टीम भावना की जीत बताया। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि इस उपलब्धि से खेल युवाओं के बीच और अधिक लोकप्रिय होगा।

आने वाली पीढ़ियां इस जीत को याद रखेगी-पीएम
पीएम मोदी ने कहा, ‘यह एक ऐसी उपलब्धि जो आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य होगी! भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक्स में अपनी चमक बिखेरी और ब्रॉन्ज मेडल लेकर वापस आ रही है। यह और भी खास है क्योंकि यह उनके ओलंपिक्स में लगातार दूसरा पदक है। उनकी सफलता कौशल, धैर्य और टीम भावना की जीत है। उन्होंने बहुत ही साहस और संकल्प दिखाया। खिलाड़ियों को बधाई। हर भारतीय का हॉकी के साथ भावनात्मक जुड़ाव है और यह उपलब्धि इस खेल को हमारे देश के युवाओं में और भी लोकप्रिय बनाएगी।’

सेमीफाइनल में चूक गई थी टीम इंडिया
भारतीय हॉकी टीम सेमीफाइनल में जर्मनी के खिलाफ हार गई थी। यही कारण है कि टीम को ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलना पड़ा। सेमीफाइनल में टीम इंडिया अगर जीत हासिल करती तो फिर वह गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला करती, लेकिन अंत में भारतीय टीम को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।

Latest articles

लापरवाह ठेकेदारों पर कसेगा शिकंजा, तीन दिन में काम पूरा न होने पर होंगे ब्लैक लिस्ट : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने विकास...

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...