28 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीतिहरियाणा में AAP-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग डील आज शाम होगी फाइनल,...

हरियाणा में AAP-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग डील आज शाम होगी फाइनल, राहुल गांधी से बातचीत संभव

Published on

नई दिल्ली,

हरियाणा में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी संभावित रूप से यह चुनाव मिलकर लड़ने जा हैं. लेकिन अभी तक दोनों पार्टियों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर सहमति नहीं बनी है. अब खबर है कि आज शाम तक इस पर सहमति बन सकती है.आम आदमी पार्टी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस और AAP के बीच बातचीत जारी है. आम आदमी पार्टी हरियाणा में 5 से 7 सीटें चाहती है. लेकिन AAP को कौन सी सीटें दी जाएंगी, इस पर अभी चर्चा हो रही है.

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर आज शाम तक सहमति बन सकती है. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी AAP को शहरी क्षेत्र की सीटें देना चाहती है.दोनों पार्टियों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर गुरुवार रात को राघव चड्ढा ने दीपक बाबरिया से मुलाकात की थी. सूत्रों के मुताबिक, इस गठबंधन को लेकर राहुल गांधी से बातचीत संभव है.

हरियाणा में 5 अक्टूबर को वोटिंग
हरियाणा के विधानसभा चुनाव के लिए पांच अक्टूबर को वोटिंग होगी. यहां एक ही चरण में सभी 90 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. पहले यहां 1 अक्टूबर को वोटिंग होनी थी. लेकिन बिश्नोई समाज के सदियों पुराने त्योहार आसोज अमावस्या के चलते तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है. इसके नतीजे 8 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर चुनाव के साथ ही घोषित किए जाएंगे.

90 सीटों वाली हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर को खत्म हो रहा है. पिछले चुनाव में बीजेपी बहुमत हासिल नहीं कर सकी थी. बाद में दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी के साथ गठबंधन कर सरकार बनाई थी. हालांकि, इसी साल मार्च में बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन टूट गया था. फिलहाल हरियाणा में एनडीए के पास 43 और इंडिया ब्लॉक के पास 42 सीटें हैं.

Latest articles

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...