17.6 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली की कॉलोनियों में सिक्योरिटी गार्डों की होगी नियुक्ति, चुनाव से पहले...

दिल्ली की कॉलोनियों में सिक्योरिटी गार्डों की होगी नियुक्ति, चुनाव से पहले केजरीवाल का ऐलान

Published on

नई दिल्ली,

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में कुछ समय से अपराध बहुत बढ़ा है. यहां खुलेआम चोरी और डकैती हो रही हैं. गैंगवॉर हो रहे हैं. लोग डरे हुए हैं. अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. लेकिन बीजेपी और इनकी केंद्र सरकार को दिल्लीवालों से कोई लेना-देना नहीं है.

केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी ने दिल्ली को क्राइम कैपिटल बना दिया है. लेकिन हमें तो दिल्ली वालों की चिंता है. यहां की दो करोड़ जनता हमारा परिवार है. यहां किसी के दिल में तकलीफ होती है तो केजरीवाल को दर्द होता है. इसलिए मैंने दिल्लीवासियों को भरोसा दिलाया है कि हमारी सरकार बनने पर हम रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) को सिक्योरिटी गार्डों की नियुक्ति करने के लिए उचित राशि देंगे.

पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि जितनी आरडब्ल्यूए हैं, उन्हें अपने-अपने इलाके में सिक्योरिटी गार्ड नियुक्त करने के लिए दिल्ली सरकार की ओर से उचित राशि दी जाएगी. इसके मापदंड तय किए जाएंगे कि किस इलाके में कितनी धनराशि देनी है. हम दिल्लीवासियों को बेसिक सुरक्षा देना चाहते हैं. ताकि लोग सुरक्षित महसूस कर सकें.

बीजेपी दिल्ली में पूर्वांचलियों के वोट कटवा रही
केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी धरना पार्टी बन गई है. मैं अपने घर के बाहर इनके लिए टेंट लगवा दूंगा, जहां ये अपनी मर्जी के हिसाब से बैनर बदल सकते हैं. बीजेपी बहुत ही दोगली पार्टी है. मैं चुनाव आयोग गया था क्योंकि बीजेपी रोहिंग्याओं का बहाना बनाकर दिल्ली में पूर्वांचलियों के वोट कटवा रही है. उन्होंने कहा कि जेपी नड्डा ने संसद में कहा था कि हम पूर्वांचलियों और दलितों के वोट कटवा रहे हैं. इसकी शिकायत करने हम चुनाव आयोग गए थे. लेकिन ये मेरे ऊपर झूठे आरोप लगा रहे हैं. जितने विधायक पूर्वांचल से आम आदमी पार्टी ने बनाए, उतने किसी पार्टी से नहीं बनाए.

उन्होंने कहा कि बीजेपी जितने मुद्दे उठा रही है, उस पर वे सब उल्टे पड़ रहे हैं. इस पार्टी का काम सुबह से शाम तक सिर्फ केजरीवाल को गाली देना है. क्या केजरीवाल को गाली देने से दिल्लीवालों का भला हो जाएगा? देश और दिल्ली की बात करों, रोजगार नहीं है. लेकिन बीजेपी को इसकी चिंता नहीं है.

Latest articles

कोचिंग में फायरिंग मामले में पुलिस खान सर की तलाश में; गंभीर आरोपों में FIR दर्ज

पटना। पटना में पिछले दिनों खान सर की कोचिंग पर हुए फायरिंग मामले में...

मानसून से पहले मौसम में बदलाव; तेज़ तूफ़ान और बारिश से राज्य भर में तापमान गिरा; 45 ज़िलों के लिए अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून भले अभी नहीं पहुंचा हो, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियां पूरे...

​भेल को मिला अब तक का बड़ा ऑर्डर: प्रयागराज में ₹21,000 करोड़ से अधिक का पावर प्रोजेक्ट मिला

​भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की प्रतिष्ठित अग्रणी इंजीनियरिंग कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...