17.6 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeराजनीतिझुग्गी विस्तारक अभियान, आप के वोट बैंक के लिए बीजेपी का महाप्लान,...

झुग्गी विस्तारक अभियान, आप के वोट बैंक के लिए बीजेपी का महाप्लान, अमित शाह करेंगे झुग्गी बस्तियों के प्रधानों का सम्मेलन

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को टक्कर देने के लिए बड़ा प्लान बनाया है। बीजेपी न केवल आप के नैरेटिव को तोड़ने की कोशिश कर रही है, बल्कि जमीनी स्तर पर भी अपनी पेंठ मजबूत करने में जुटी है। इस बीच बीजेपी झुग्गी विस्तारक अभियान शुरू करने जा रही है। इसके तहत कार्यकर्ता दिल्ली के झुग्गी बस्तियों के बीच जाकर पार्टी के लिए प्रचार करेंगे।

अमित शाह करेंगे झुग्गी बस्तियों के प्रधानों का सम्मेलन
बीजेपी ने इस अभियान के लिए झुग्गी बस्ती विस्तारक बनाए हैं। ये विस्तारक राजधानी की अलग-अलग बस्तियों में प्रवास करेंगे और पार्टी के एजेंडा और योजनाओं को जनता तक पहुंचाएंगे। इसी झुग्गी बस्ती विस्तारक अभियान के तहत शनिवार को झुग्गी बस्तियों के प्रधानों की एक सम्मेलन का आयोजन भी किया जा रहा है। ये सम्मेलन दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होगा, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे।

बीजेपी का झुग्गी-बस्तियों पर है फोकस
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी झुग्गी-बस्तियों पर फोकस कर रही है। पिछले ही हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के अशोक विहार में झुग्गी-बस्तियों में रहने वाले गरीबों को 1675 फ्लैट दिए। दिल्ली में 675 झुग्गी झोपड़ी क्लस्टर हैं। झुग्गियों में रहने वाले मतदाताओं की दिल्ली चुनाव में बड़ी भूमिका रहती है। पिछले दो बार के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को इन इलाकों में अच्छा समर्थन मिला है। वहीं बीजेपी इस बार झुग्गी में रहने वालों के बीच जाकर अपने मुद्दे रख रही है।

बीजेपी जारी करेगी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट
वहीं दिल्ली चुनावों को लेकर पहली बार बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेश पदाधिकारियों के साथ गुरुवार को बैठक करेंगे। इस बैठक में आगामी योजनाओं पर चर्चा होगी। कहा जा रहा है कि जिन सीटों पर अभी तक उम्मीदवार नहीं उतारे गए हैं, उन्हें लेकर भी चर्चा की जाएगी। वहीं इस वीकेंड बीजेपी दिल्ली चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर सकती है।

Latest articles

कोचिंग में फायरिंग मामले में पुलिस खान सर की तलाश में; गंभीर आरोपों में FIR दर्ज

पटना। पटना में पिछले दिनों खान सर की कोचिंग पर हुए फायरिंग मामले में...

मानसून से पहले मौसम में बदलाव; तेज़ तूफ़ान और बारिश से राज्य भर में तापमान गिरा; 45 ज़िलों के लिए अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून भले अभी नहीं पहुंचा हो, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियां पूरे...

​भेल को मिला अब तक का बड़ा ऑर्डर: प्रयागराज में ₹21,000 करोड़ से अधिक का पावर प्रोजेक्ट मिला

​भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की प्रतिष्ठित अग्रणी इंजीनियरिंग कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...