22.1 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीतिचीन का जिक्र कर पीयूष गोयल ने ऐसा क्‍या कहा कि जर्मनी...

चीन का जिक्र कर पीयूष गोयल ने ऐसा क्‍या कहा कि जर्मनी के मंत्री की सिट्टी-पिट्टी गुम? बैठे थे हो गए खड़े

Published on

नई दिल्‍ली

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जर्मन वाइस चांसलर रॉबर्ट हैबेक के साथ दिल्ली मेट्रो में सफर के दौरान चीन का मुद्दा उठा दिया। यहां तक कह दिया कि अगर चीन सप्‍लाई में बाधा डालता रहा तो भारत जर्मन टनल बोरिंग मशीनें खरीदना बंद कर सकता है। यह बातचीत कैमरे में कैद हो गई। अब यह सुर्खियों में है।

इसमें गोयल यह कहते दिख रहे हैं कि चीन की हालिया हरकतों से भारत को हेरेनकेनचट मशीनों की बिक्री बाधित हो रही है। इस पर हैरान हैबेक ने पूछा, ‘वे चीन में उत्पादन कर रहे हैं?’ गोयल ने सिर हिलाते हुए कहा, ‘हमें अब जर्मन उपकरण खरीदना बंद कर देना चाहिए।’ हालांकि, बाद में दोनों अधिकारियों ने हैदराबाद हाउस में समझौतों पर हस्ताक्षर किए। लेकिन, मेट्रो में हुई इस बातचीत ने सबको चौंका दिया।

प‍िछले हफ्ते का है वाकया
यह वाकया यशोधरा कन्‍वेंशन सेंटर के रास्ते में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक औपचारिक समारोह से पहले का है। पिछले हफ्ते मेट्रो में सवारी के दौरान गोयल ने जर्मनी के आर्थिक मामलों के मंत्री हेबेक से कहा, ‘आपकी जर्मन कंपनी हमें चीन में बनाई जाने वाली टनल बोरिंग मशीनों की आपूर्ति कर रही है। लेकिन, चीन उन्हें भारत को बेचने की अनुमति नहीं दे रहा है। हमें अब जर्मन उपकरण खरीदना बंद कर देना चाहिए।’

इस बातचीत के दौरान जर्मन वाइस चांसलर बैठे हुए नजर आ रहे हैं जबकि गोयल उनके पास खड़े दिख रहे हैं। हालांकि, गोयल की यह बात सुनने के बाद हेबेक भी खड़े होकर बोले, ‘मुझे लगता है कि मुझे आपकी बात सुननी चाहिए।’ इस वीडियो को ‘लॉर्ड बेबो’ नाम के एक यूजर ने सोशल मीडिया पर साझा किया और कुछ ही घंटों में यह वीडियो वायरल हो गया। जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज के नेतृत्व में एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल हेबेक पिछले सप्ताह दिल्ली में थे।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...