25.3 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिआखिर जातिगत जनगणना कराकर राहुल गांधी क्या करना चाहते हैं? रक्षा मंत्री...

आखिर जातिगत जनगणना कराकर राहुल गांधी क्या करना चाहते हैं? रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूछा

Published on

मुंबई

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को फटकार लगाते हुए बीजेपी नेता व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल गांधी जनता को गुमराह कर रहे हैं। ऐसा करके वे सरकार तो बना सकते हैं लेकिन देश नहीं बना सकते। आखिर वे जातिगत जनगणना करा कर हासिल क्या करना चाहते है ? कांग्रेस जातिगत जनगणना के माध्यम से देश का माहौल खराब करना चाहती है। शनिवार को परिश्रम संस्था ने बीकेसी में प्रबुद्ध उत्तर भारतीय समाज के साथ साधा संवाद साधा। इस अवसर पर उन्होंने महायुति को चुनाव जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि महायूति की सरकार महाराष्ट्र में जनहित के अच्छे काम किए हैं इसलिए विधानसभा चुनाव में उनके उम्मीदवारों को जिताएं।

महाराष्ट्र में भी माहौल बदला
इस अवसर पर मंच पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, उद्योगपति लल्लन तिवारी, विधायक राजहंस सिंह और एडवोकेट अखिलेश चौबे मौजूद थे। इस अवसर पर सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान कुछ राज्य ऐसे रहे जहां चुनाव परिणाम हमारी उम्मीदों के अनुकुल आया, परंतु महाराष्ट्र व हरियाणा सहित कुछ राज्य ऐसे रहे जहां चुनाव परिणाम अनुकूल नहीं आए थे। परंतु जब हाल ही में लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा में विधानसभा का चुनाव हुआ तब बीजेपी वहां पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में कामयाब हुई। इससे स्पष्ट है कि जनता का मूड लोकसभा चुनाव के बाद पूरे देश में बदला है। मुझे पूरा विश्वास है कि झारखंड में बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। महाराष्ट्र में भी माहौल लोकसभा चुनाव की तुलना में बहुत ही ज्यादा अनुकूल हुआ है। पार्टी को पूरा भरोसा है कि यहां भी बीजेपी की ही सरकार बनेगी।

2011 में एक बार जातिगत जनगणना हुई थी
रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि जब 2011 में एक बार जातिगत जनगणना हुई थी तो एक लाख से ज्यादा जातियां, गोत्र-उपगोत्र सामने आए थे। इसके बाद कुछ साल पहले सामाजिक कल्याण विभाग ने ऐसा सर्वे कराया तो कई हजार पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति सामने आईं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनता के सामने एक ब्लू प्रिंट लेकर आना चाहिए कि जातिगत जनगणना कराने के बाद वह किस जाति को कितना आरक्षण देने वाली है। और बाद में देश में इस पर आम सहमति भी बननी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी से सवाल पूछा है कि आखिर वह जातिगत जनगणना करा कर क्या करना चाहती है ?

प्रधानमंत्री मोदी के कारण दुनिया ने भारत को गंभीरता से लेना शुरू किया
रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि 2014 में जब से नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने हैं, तब से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। पहले भारत अंतरराष्ट्रीय फोरम पर जब कुछ बोलता था तो भारत को इतनी गंभीरता से लिया जाना चाहिए था उतना नहीं लिया जाता था। परंतु नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद जब भारत अंतरराष्ट्रीय मंच कुछ बोलता है, तो सारी दुनिया कान खोलकर सुनती है कि भारत आखिर बोल क्या रहा है। केंद्र में मोदी की सरकार बनने से पहले भारत धन-दौलत के मामले में दुनिया में 11वें स्थान पर था, परंतु नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद इस मामले में भारत अब छलांग लगाकर पांचवें स्थान पर आ गया है।

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...