15.9 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeराजनीतिप्रधानमंत्री बनने के बाद चीन के राष्ट्रपति से पहली बार फोन पर...

प्रधानमंत्री बनने के बाद चीन के राष्ट्रपति से पहली बार फोन पर क्या हुई थी बात? पीएम मोदी ने बताया

Published on

नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेरोधा फाउंडर निखिल कामथ के साथ एक पॉडकास्ट में कई मुद्दों पर बात की। इस दौरान उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की गुजरात यात्रा का भी जिक्र किया। पीएम मोदी ने 2014 में हुई जिनपिंग की इस यात्रा के पीछे एक दिलचस्प ऐतिहासिक कारण का भी खुलासा किया। प्रधानमंत्री ने बताया कि यह केवल राजनयिक यात्रा नहीं थी, बल्कि 1400 साल पुराने एक ऐतिहासिक संबंध पर आधारित थी। यह संबंध प्रसिद्ध चीनी दार्शनिक ह्वेन त्सांग से जुड़ा है।

जब चीनी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी से कहा- आपका मेरा खास नाता
पीएम मोदी ने पॉडकास्ट में बताया कि 2014 में जब मैंने प्रधानमंत्री का पद संभाला तो स्वाभाविक है कि दुनिया के नेता एक शिष्टाचार फोन कॉल करते हैं। उस समय चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का भी शिष्टाचार कॉल आया। इस दौरान उन्होंने शुभकामनाएं दीं, फिर उन्होंने खुद कहा कि मैं भारत आना चाहता हूं। मैंने उन्हें कहा कि बिल्कुल आना चाहिए, आप जरूर आइए।

जिनपिंग ने जताई थी वडनगर जाने की इच्छा
पीएम मोदी ने बताया कि शी जिनपिंग आगे कहा कि मैं गुजरात जाना चाहता हूं तो मैंने कहा कि ये तो और अच्छी बात है। फिर उन्होंने कहा कि वो मेरे गांव, वडनगर जाना चाहते हैं। शी जिनपिंग ने जब वडनगर जाने की इच्छा जताई तो पीएम मोदी ने कहा कि वाह क्या बात है, आपने यहां तक का कार्यक्रम बना दिया है। चीन के राष्ट्रपति ने वडनगर जाने का जो कारण बताया वो सुनकर खुद पीएम मोदी भी हैरान रह गए।

चीनी राष्ट्रपति ने किस कनेक्शन का किया जिक्र, पीएम मोदी ने बताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया चीन के राष्ट्रपति ने उस समय कहा कि आपका और मेरा एक खास नाता है। पीएम मोदी ने जब उनसे पूछा कि ऐसा क्या है तो जिनपिंग ने बताया कि व्हेन त्सांग जो चाइनीज फिलोसोफर था, वो सबसे ज्यादा समय तक आपके गांव में रहे थे और जब वापस आए चीन तो मेरे गांव में रहे थे। जिनपिंग ने कहा कि हम दोनों का ये कनेक्ट है। इसी कारण मैं आपके गांव वडनगर जाना चाहता हूं।

Latest articles

कोचिंग में फायरिंग मामले में पुलिस खान सर की तलाश में; गंभीर आरोपों में FIR दर्ज

पटना। पटना में पिछले दिनों खान सर की कोचिंग पर हुए फायरिंग मामले में...

मानसून से पहले मौसम में बदलाव; तेज़ तूफ़ान और बारिश से राज्य भर में तापमान गिरा; 45 ज़िलों के लिए अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून भले अभी नहीं पहुंचा हो, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियां पूरे...

​भेल को मिला अब तक का बड़ा ऑर्डर: प्रयागराज में ₹21,000 करोड़ से अधिक का पावर प्रोजेक्ट मिला

​भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की प्रतिष्ठित अग्रणी इंजीनियरिंग कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...